नकली नोट कारोबारी सहित आठ अपराधी गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 जुलाई 2015

नकली नोट कारोबारी सहित आठ अपराधी गिरफ्तार

18/07/15 पुलिस सक्रियता के कारण पिछले तीन दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कई अपराधों में संलिप्त आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शनिवार को पत्रकारों को दी. पुलिस अधीक्षक श्री भारती ने बताया कि स्थानीय यूको बैंक में पिछले दिनों हजार हजार के आठ जाली नोट लेकर जमा करवाने आये अपराधी अनिल कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया. अनिल के बयान पर सोनू कुमार उर्फ मुकेश कुमार को जब पुलिस गिरफ्तार की तो उन्होंने छह हजार रुपये और होने की बात बताई. तलाशी के दौरान पुलिस ने सोनू के पाकेट से चार हजार के और जाली नोट बरामद किया सभी को मिलाकर कुल 18 हजार रुपये जाली नोट बरामद कर पुलिस ने सोनू के निशान देही पर सहरसा जिले के विशनपुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. जाली नोट के कारोबार में अब पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार की है.एसपी श्री भारती ने बताया की बिहारीगंज थाना की पुलिस ने जनता के सहयोग से चार एवं सिहेंश्वर थाने की पुलिस ने एक को रुपये ले कर भागने के दौरान गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी कटिहार जिले के झपटमार गिरोह के हैं. ये सभी अपराधी कोढ़ा के निवासी है. सिहेंश्वर स्टेट बैंक से पैसा निकाल एक व्यक्ति घर जा रहा था झपटमार अपराधी मुकेश कुमार ने उक्त व्यक्ति से रुपये छीन कर भागने लगा जिसे पुलिस ने जनसहयोग से खदेड़कर धर दबोचा था. उसी प्रकार बिहारीगंज पुलिस ने भी खदेड़कर रूपये छीन कर भाग रहे चारो अपराधी को जनसहयोग से धर दबोचा सिहेंश्वर में गिरफ्तार अपराधी के पास से पांच हजार रुपये मोबाइल डिक्की खोलने वाला एक दर्जन चाबी एवं खुजली की दवा बरामद की गई है. बिहारीगंज में गिरफ्तार अपराधी के पास से दो दर्जन बाइक की चाबी एवं खुजली की दवा बरामद की है. उन्होंने बताया कि सिहेश्वर से फरार हुए झपटमार गिरोह के दूसरे अपराधी को गिरफ्तार करने हेतु सधन छापामारी अभियान जारी है. बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस दौरान एसडीपीओ सदर कैशाल प्रसाद, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार एवं सिहेंश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद थे. 

Post Bottom Ad

Pages