
17/07/15 जिला पुलिस मित्र संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को शहर के कला भवन के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संघ के विजय कुमार ने कहा कि पुलिस मित्रों के साथ पुलिस प्रशासन अन्याय कर रही है. पुलिस मित्रों के प्रतिनियुक्ति को पुलिस प्रशासन अंजान बनी हुई है. सचिव आमोद कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार के कई जिलों में पुलिस मित्रों को प्रतिनियुक्त किया जा चुका है. लेकिन मधेपुरा जिला में प्रतिनियुक्ति को लेकर पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. प्रतिनियुक्ति को लेकर पुलिस प्रशासन शीघ्र कोई ठोस निर्णय ले. राज्य के अन्य जिलों में जब पुलिस मित्रों को बहाल किया जा सकता है तो यहां क्यों नहीं. प्रदर्शन के दौरान पुलिस मित्र संघ के मनोज भगत, निरंजन कुमार, चंदन कुमार, विजय प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार, मो. कलीम, रूकिया देवी, सीता देवी, रवीन्द्र यादव, सुनील ऋषिदेव, जयकुमार पासवान, दिनेश पासवान, विरेंद्र ठाकुर, नजमुल होदा, सागर यादव, विक्रम पासवान, निर्मला देवी, जय कलश साह, ब्रजेश कुमार मिश्रा, निवास चंद्र झा आदि मौजूद थे








