वामदलों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, करेगें बिहार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 जुलाई 2015

वामदलों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, करेगें बिहार


20/07/15 वामदलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को स्थानीय बीपी मंडल चौक पर भाकपा, माकपा एवं माले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका. राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है. गरीब लोगों की अनदेखी की जा रही है. लोगों झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली सरकार को जनता समझ चुकी है. पूंजीपतियों के लिए सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल लाया. किसान व गरीबों की अनदेखी कर सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है. जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. भीषण महंगाई और बढ़ती गरीबी से आमलोगों के त्रस्त होने का आरोप लगाया. केन्द्र की भूमि अधिग्रहण आध्यादेश को किसान विरोधी करार दिया. भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, माकपा राज्य कमेटी सदस्य गणेश मानव, जिला मंत्री मनोरंजन सिंह, माले नेता रामचन्द्र दास, सीताराम यादव, भाकपा नेता शंभू क्रांति, वसीम उद्दीन, बाल किशोर यादव, वीरेन्द्र नारायण सिंह, दिलीप पटेल, शंभू शरण भरतीय, सुभाष कुमार, रमण सिंह पिंटू, मोती सिंह, मो०. चांद, मो० सुलेमान आदि ने मंगलवार को बिहार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया.

Post Bottom Ad

Pages