20/07/15 शहर के पश्चिमी बाईपास में सोमवार को अनियंत्रित इण्डिका कार सड़क के बगल में पेड़ की छांव में बैठे दो बालक को ठोकर मार दी. उसके बाद विद्युत पोल में टकरा गया. ठोकर से दोनों बालक बुरी तरह जख्मी हो गया. दोनों को गंभीर हालत में चिकित्सक ने दरभंगा रेफर कर दिया. उक्त घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. सदर डीएसपी कैलाश प्रसाद एवं एसडीओ संजय कुमार निराला के समझाने के बाद भी शाम साढ़े छह बजे तक सड़क जाम जारी था. परिजन लोग मानने को तैयार नहीं थे. जख्मियों में 14 वर्षीय छोटेराम एवं 10 वर्षीय कौशल कुमार शामिल थे. दोनों शहर के पश्चिमी बायपास के रहने वाले हैं. जख्मी के चाचा उपेन्द्र राम ने बताया कि छांव में बैठा था. तेज गति से आ रही इण्डिका कार ने दोनों को ठोकर मार बिजली पोल से जा टकरायी. कार चला रहे ड्राइवर वो एक अन्य भागने में सफल रहा वहीं कार में बैठे एक व्यक्ति को जो पूरे नशे की हालत में बेहोश था को पकड़ लिया गया है, होश में आते ही उसका नाम पता चल सकेगा. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पश्चिमी बाईपास को मधेपुरा कॉलेज के समक्ष जाम कर हंगामा करने लगे. जाम हटवाने पहुंचे सदर एसडीओ संजय कुमार निराला, डीएसपी कैलाश प्रसाद, अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव, थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया गया। परन्तु जाम जारी है.