बंद रही बिहार, सड़क जाम से परेशान रहे लोग - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 जुलाई 2015

बंद रही बिहार, सड़क जाम से परेशान रहे लोग

21/07/15भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने, बिहार में बढ़ते अपराध पर काबू पाने, संविदा पर कार्यरत मिड डे मिल रसोईया, ममता-आंगनबाड़ी, सेविका-सहायिका को स्थायी कर सरकारी सेवक घोषित करने, खाद्य सुरक्षा कानून के तहत छूटे गरीबों का नाम बीपीएल सूची में शामिल करने समेत अन्य मांगों को लेकर वामपंथी दलों द्वारा मंगलवार को आहूत बिहार बंद का सहरसा में मिलाजुला असर रहा सुबह से ही भाकपा, माकपा और माले के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में शहर में भ्रमण करने लगे. जिसके चलते दोपहर तक शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे. सभी प्रमुख चौराहों पर मानवश्रृंखला बनाकर बंद समर्थकों ने घंटो सड़क जाम रखा. प्रशासन द्वारा बंद को लेकर बेहद चौकसी बरती गई थी. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस दिनभर गश्त लगाती रही इस दौरान दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. साथ ही सवारी गाड़ी के इंजन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी. रेल रोकने में शामिल नेता प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रदर्शनकारी लगभग दस मिनट तक सवारी गाड़ी सह इंटरसीटी एक्सप्रेस को रोककर रेल सेवा को बाधित कर दिया बाद में रेल विभाग के कर्मचारियों के समझाने के बाद जाम हटाया गया. बंद को सफल बनाने में प्रो० शचीन्द्र महतो, शंभू शरण भारती, विधाधर मुखिया, मनोरंजन सिंह, रामचंद्र दास, शैलेन्द्र यादव, कामेश्वर यादव, दिलीप पटेल, मो० जहांगीर, ललन कुमार मंडल, नवीन कुमार, कृत्य नारायण रजक, एआईवाईएफ शंभू क्रांति, रामचंद्र मंडल, एआईएसएफ के वसीमउद्दीन, संतोष कुमार सुमन, देवराज देव, राजकुमार, सुमन कुमार, भागवत मंडल, चन्द्रदेव मंडल,अंबिका मंडल, मुन्ना जायसवाल, मो०. फखरूद्दीन, मो०. फराद, मो०. मिराज, बुच्ची पासवान, रामदेव सिंह, गणेश सिंह, किशोर पोद्दार, नीरज सिंह, उपेन्द्र शर्मा, टुनटुन शर्मा, दिलीप कुमार, भगत मंजूर आलम, सत्यनारायण यादव, मनोज भगत, शीश मोहन सिन्हा, पंकज सादा, ब्रह्मदेव मुखिया, जगधर राम, विजेंद्र यादव, देवो राम, संतोष मानव,गजेन्द्र, यादव, चन्द्रकिशोर कुमार, सज्जन यादव, श्याम सुन्दर यादव, पन्नालाल यादव,कामेश्वर राम, शैलेश कुमार सज्जन, सीताराम रजक सुभाष मल्लिक आदि मौजूद थे.


Post Bottom Ad

Pages