पुलिस के हत्थे चढे बाइक लुटेरे गिरोह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 जुलाई 2015

पुलिस के हत्थे चढे बाइक लुटेरे गिरोह

21/07/15 पुलिस ने अन्तर जिला गिरोह के दो बाइक लुटरों को गिरफ्तार कर लिया है. भर्राही ओपी अन्तर्गत तुलसीबाड़ी लक्ष्मीनियां गांव से पकड़े गए मुन्ना कुमार ने पूछताछ के दौरान बाइक लूटेरा गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम बताया. मुन्ना के निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर एक अन्य साथी रौनक कुमार को भी गिरफ्तारी किया है. फरार अपराधी प्रभाकर कुमार के घर से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद किया. एसपी आशीष भारती ने बताया कि रविवार की रात चोरी करते हुए सहरसा जिले के आरण भेलवा निवासी मुन्ना कुमार को पकड़ा गया था. वह यहां लॉज में रहकर पढ़ाई करता था. साथ ही साथियों के साथ मिलकर अपराध की घटना को अंजाम देता था. मुन्ना ने पूछताछ में अन्य तीन साथियों का नाम बताया. साहुगढ़ का रौनक कुमार एवं कर्ण उर्फ रवि, तुलसीबाड़ी का प्रभाकर कुमार के ठिकाने पर जब पुलिस ने छापामारी किया तो एक अन्य अपराधी रौनक कुमार धराया. अन्य दो भागने में सफल रहा. दोनों गिरफ्तार अपराधी मुन्ना कुमार एवं रौनक कुमार पूछताछ के दौरान कई लूटकांड में अपने एवं अपने साथियों की संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने प्रभाकर कुमार के घर पर छापामारी कर बाइक बरामद कर लिया. एसपी श्री भारती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चारों अपराधियों ने सदर एवं भर्राही ओपी क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा है कि शहर के कई ऐसे लॉज है जहां पढ़ने के नाम पर अपराधी छात्र बनकर रहते हैं. परन्तु वहां से वे अपराध की घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने लॉज संचालकों से कहा है कि लॉज में छात्र को रखते समय उसकी पूरी पड़ताल कर ही रखें. गलत छात्रों के पकड़े जाने पर लॉज संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी. मौके पर सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, अवर निरीक्षक मुकेश कुमार मुकेश, राजेश चौधरी, कृत्यानंद पासवान के अलावा कमांडो बल विपिन कुमार, उदय, राजेन्द्र, अभिमन्यू आदि मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages