चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने समाहरणालय समक्ष दिया धरना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 जुलाई 2015

चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने समाहरणालय समक्ष दिया धरना

21/07/15 बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना देकर 54 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री नरेश कुमार यादव, जिलाध्यक्ष पुलेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार, लाला भूपेन्द्र नारायण एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में धरना दिया गया. धरनार्थियों की मुख्य मांग आशा, ममता एवं कुरियर को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय के अतिरिक्त पश्चिम बंगाल के तर्ज पर मानदेय भुगतान करने, सेवा नियमित करने, भ्रष्टाचारी पदाधिकारी को सजा देने आदि की थी. इस अवसर पर नरेश कुमार, रामचन्द्र मेहता, हरेराम यादव, मृत्युंजय कुमार, राजीव कुमार, जयकृष्ण यादव, दीपिका कुमारी, बबीता, नीतू, रेखा रानी, प्रीता, चन्द्रकला, अनिता, नीलम कुमारी आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानदेय पर सेवा लेकर सरकार ही शोषण कर रही है। वे लोग लगातार कार्यरत रहते हैं लेकिन अन्य के मामले में बेसहारा बने रहते हैं

Post Bottom Ad

Pages