विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धाजलि - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 जुलाई 2015

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धाजलि

29/07/15 बीएन मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धाजलि दिया. प्रभारी कुलपति डा. जेपीएन झा की अध्यक्षता एवं प्रभारी कुलसचिव डा. बीएन बिबेका के संचालन में आयोजित श्रद्धाजलि सभा में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी के अलावा विवि मुख्यालय स्थित पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने शोक सभा में भाग लेकर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धाजलि दिया. मौके पर प्रभारी कुलपति डा. जेपीएन झा ने कहा कि डा. कलाम भारत के ही नहीं अपितु विश्व मानवता के स्वप्नद्रष्टा थे. वहीं प्रभारी कुलसचिव डा. बिबेका ने भारत के मिशईल मेन के नाम से प्रसिद्ध डा. कलाम को याद करते हुए कहा कि ऐसे महापुरूष बिरले ही इस धरती पर आते हैं. उन्होंने डा. कलाम को युगपुरूष की संज्ञा दी. मौके पर मुख्य रूप से सीसीडीसी डा. जेएन राय, महाविद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, डा. नरेन्द्र श्रीवास्तव के अलावा विभागाध्यक्ष एवं पीजी शिक्षकों में मुख्य रूप से डा. सीके यादव, प्रो. कल्याणी साहा, डा. बलराम सिंह, डा. रहमान, डा. ए फजल, प्रज्ञा प्रसाद, डा. देवनारायण साह, डा. नरेश कुमार, शिक्षक संघ के प्रो. सुभाष प्रसाद सिंह, डा. अशोक कुमार, डा. वैद्यनाथ साह, सिंडीकेट सदस्य डा. परमानंद यादव, डा. शब्बीर हुसैन, डा. जवाहर पासवान, डा. अजय कुमार उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकेत्तर कर्मियों में पूर्व सीनेटर हीरा कुमार सिंह, हरिश्चन्द्र झा, कुलपति के पीए शभू नारायण यादव सहित दर्जनों कर्मचारी, शिक्षक एवं पदाधिकारी शोक सभा में उपस्थित हुए.

Post Bottom Ad

Pages