रालोसपा ने कैंडिल मार्च करते हुए दी श्रद्धंजली - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 जुलाई 2015

रालोसपा ने कैंडिल मार्च करते हुए दी श्रद्धंजली


30/07/15 छात्र रालोसपा विवि इकाई के सैकड़ो छात्रों ने बुधवार की रात कैडिल मार्च कॉलेज चौक से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कर्पूरी चौक पर जाकर समाप्त हो गई.जो बाद में शोकसभा में तब्दील होकर देश के सपूत एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धंजली देते हुए अमर रहे के नारे लगाये.  विवि छात्र रालोसपा अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो० इफ़्तेख़ार “गुड्डू”, पार्वती कॉलेज अध्यक्ष उज्ज्वल यादव, जिला छात्र रालोसपा के सोनू कुमार यादव के नेतृत कैडिल मार्च निकाला गया. शोकसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा की एपीजेअब्दुल कलाम का जीवन हिन्दुस्तान आवाम को समर्पित रहा. प्रदेश महिला संगठन सचिव प्रियंका मेहता ने कही कि पूर्व राष्द्रपति अब्दुल कलाम मानव नहीं वे आधुनिक युग के देवता समान पुरुष थे. कैंडिल मार्च में सामिल सभी छात्र एवं कार्यकर्ता अपने- अपने सीने पर आई एम का पोस्टर चिपकाए हुए थे.शोकसभा में मधेपुरा प्रखंड उपाध्यक्ष वरुण मेहता, मनोज कुमार मेहता,जिला अतिपिछड़ा अध्यक्ष श्यामसुंदर मंडल, विवि सचिव मो० समीर, जजहट सबैला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० मोती, विवि महासचिव रोज मल्लिक, नियाज आलम, मो० राजा, मो० अलीहसन, सहित सैकड़ो छात्र शामिल थे.              

Post Bottom Ad

Pages