01/08/15 स्थानीय वार्ड न० 21 स्थित सदाशिव नॉलेज टेम्पल में शुक्रवार को धूमधाम से गुरु पूर्णिमा मनाया गया. इस अवसर पर शहर के सभी छोटे-बड़े कलाकारों ने भाग लिया. विधालय के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र कुमार झा “योगी” ने बताया की गुरु शिष्य की वैदिक परम्परा को आगे बढ़ाते हुए गुरुओं के प्रति गीत, संगीत, भजन के माध्यम से अपनी श्रध्दा अर्पित की गई. इस उपलक्ष्य में जिले के सभी कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के अंत में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई. धन्यवाद देते हुए बिधालय के सचिव किशोर कुमार झा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है जो गुरुपूर्णिमा के शुभअवसर पर गुरुओं के प्रति समर्पित श्रध्दा भाव के इस शुभ समारोह में इस विधालय में आप सबो के साथ शामिल हुआ हूँ. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मै सबों का धन्यवाद करता हूँ. कार्यक्रम में उपस्थित रामस्वरूप प्र० यादव, मनोज कुमार, सुनीत साना, रौशन कुमार, विनोद कुमार केशरी, नारायण बाबा, बाल्मिकी यादव,सनोज कुमार,गाँधी शर्मा, श्रवण कुमार, राजवीर कुमार, नारायण कुमार,पंकज कुमार, रवि प्रकाश कुमार,भविचंद्र, चन्दन कुमार, ओम कुमार, मुकेश कुमार,मदन कुमार,अलोक कुमार,नरेश कुमार,शिवाली कुमारी, नरेश चौपाल, अनुपम कुमार,आर्या,अलोक कुमार,अभिषेक कुमार आदि ने अपने अपने कलाओं का प्रदर्शन किया.
Post Top Ad
1 अगस्त 2015
Home
Unlabelled
गुरु पूर्णिमा पर आयोजित भजन संध्या
गुरु पूर्णिमा पर आयोजित भजन संध्या
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









