शिक्षक के घर दिनदहाड़े 25 लाख की लूट - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 अगस्त 2015

शिक्षक के घर दिनदहाड़े 25 लाख की लूट

06/08/15 शहर के जयप्रकाश नगर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने शहरवासियों को भयभीत कर दिया है. जिले में लूट की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है. लूट की इस वारदात को नवपदस्थापित एसपी कुमार आशीष के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. उनके योगदान के तीसरे दिन ही बेखौफ अपराधियों ने 25 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की. लूटेरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि आस पास तक के लोगों को कुछ भनक तक नहीं लग पाई. घटना की प्रकृति को देखने से स्पष्ट लगता है कि वारदात की साजिश में कहीं न कहीं घर से जुड़े हुए लोग हैं. आमतौर पर आज कल लोग घर में नगदी नहीं रखते हैं. लेकिन लुटेरों को इस बात की भनक थी कि घर में काफी मात्रा में नगदी रखा हुआ है. गृहस्वामी की पत्‍‌नी सरिता देवी ने भी कहा कि लुटेरों का चेहरा पहचाना लगता है. इनका बयान यह पुष्ट कर रहा है कि लुटेरों का पहले से कुछ कनेक्शन रहा हो. सरिता देवी के अनुसार इससे पूर्व जिस मुहल्ले में रहती थी वहीं पर उन लुटेरे युवकों को देखा था. लुटेरों ने लूट की घटना को बड़ी सफाई से अंजाम दिया. लुटेरे या तो बहुत शातिर होगा या तो फिर सारी परिस्थितियों को जानते हुए निश्चिंत रहा होगा. नगदी के रूप में रुपए भरे दो बैग को लेकर लुटेरे आराम आराम से नीचे पैदल ही निकला. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा कि लूटकांड की तफ्तीश वैज्ञानिक तरीके से करेगी. फिंगर प्रिंट एवं हुलिया बनाने वाले एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे. लूटकांड का उद्भेदन कर हर हाल में अपराधियों को दबोचा जाएगा.

Post Bottom Ad

Pages