बाइक चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 अगस्त 2015

बाइक चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप


08/07/15 वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को कागजात, ट्रिपल लोडिंग एवं बिना हेलमेट के 27 बाइक को पुलिस ने जब्त किया है. जब्त किये गये मोटर साइकिलों में सात बाइक में पुलिस का नंबर प्लेट लगा हुआ है. चेकिंग अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवर को देखते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कमांडो दल को पंचवटी चौक पर बाईक चेकिंग में लगाया. चेकिंग के दौरान कमांडो टीम के सदस्यों ने अधूरे कागजात ट्रिपल लोडिंग व हेलमेट नहीं रहने के कारण कुल 27 बाइक को जब्त कर मौके पर ही चलान काटा तथा जप्त बाइक को थाना लाया गया. बाइक चेकिंग के दौरान कई बाइक सवार दूर से ही चेकिंग होता देख बाइक घुमाकर भाग खड़ा हुआ. शहर में धड़ल्ले से बाइक सवार द्वारा चलाये जा रहे बिना कागजात, बिना हेलमेट के साथ साथ ट्रिपल लोडिंग बाइक सवारों की अब खैर नहीं. नये पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बुधवार को ही पुलिस अधिकारियों की बैठक में सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाने का सख्त निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया था. पुलिस अधीक्षक ने ये भी निर्देश दिया है कि नशे की हालत में बाइक चलाने वालों से भी जुर्माना वसूलें ताकि दोबारा नशे में बाइक न चलाए. चेकिंग अभियान में कमांडो दल के विपिन कुमार, उदय कुमार सहित अन्य कई शामिल थे.

Post Bottom Ad

Pages