70 फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 अगस्त 2015

70 फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार

07/08/15 जिले में पुलिस द्वारा गुरूवार की रात में चलाये गए विशेष छापामारी अभियान में 70 फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक अगस्त  को आलमनगर थाना क्षेत्र में हुई 10 वर्षीय बच्ची के हत्यारे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस ने 5290 लीटर देशी शराब भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए छापामारी अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि शहर के जयप्रकाश नगर में गुरूवार को मुख्यालय में हुई लूट कांड में संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है. साथ ही फोरेन्सिक टीम को बुलाया गया है. ताकि कांड की जांच वैज्ञानिक तरीके से किया जा सके. पुलिस मोबाईल फोन का कॉल डिटेल भी निकाल रही है. उन्होंने कहा कि पूछ ताछ जारी है परन्तु बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि रात्रि में भ्रमण के दौरान भर्राही थाना अन्तर्गत मानिकपुर गोड़ियारी के समीप एक ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। ट्रक में एफसीआई का गेहूं लोड था. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. लोड गेहूं की जांच करवाई जा रही है कि कहीं गेहूं कालाबाजारी का तो नहीं है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विशेष छापामारी अभियान में 70 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. जिसमें 36 को जेल भेजा गया. 34 को जमानतीय धारा रहने के कारण थाना से मुक्त कर दिया गया. इसी अभियान में आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर में गत शनिवार को बकरी मारने चराने के दौरान एक 10 वर्षीय बच्ची की हत्या हो गई थी. हत्या के आरोपी बबलू मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घैलाढ़ पुलिस के छापामारी के दौरान ट्रक पर ले जा रहे 5280 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त किया है. साथ ही गम्हरिया पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ परवाहा गांव का राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है. अभियान के दौरान गैर जमानतीय 31, जमानतीय वारंट 15 एवं छह कुर्की का निष्पादन किया गया. इसके अलावा वाहन जांच के दौरान कुल 58 वाहन को जब्त कर जुर्माना हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेजा गया.

Post Bottom Ad

Pages