लूटपाट की जांच को मधेपुरा पहुंची फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की टीम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 अगस्त 2015

लूटपाट की जांच को मधेपुरा पहुंची फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की टीम

07/08/15 शहर के जयप्रकाश नगर मुहल्ला स्थित शिक्षक राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर गुरूवार को हुए लूट कांड की वैज्ञानिक जांच शुरु कर दी गयी है. शुक्रवार को पटना से आयी तीन सदस्यीय फिंगर प्रिंट जांच टीम के द्वारा पीड़ित के घर की बारीकी से जांच की गई. टीम के सदस्यों ने शिक्षक पप्पू सिंह के घर पहुंच लुटेरों द्वारा तोड़े गए दिवान, आलमीरा, ट्रंक पर से लूटेरों का फिंगर प्रिंट लिया. साथ ही टीम के सदस्यों के लूटेरों द्वारा लूट के दौरान घरों में बिखरे पड़े सामानों की जांच की. जांच के दौरान किसी व्यक्ति को अन्दर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी. घरों के दरवाजे पर पुलिस बल तैनात थे. जांच टीम की अगुआई सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार कर रहे थे. साथ में अरार ओपी प्रभारी सुमन कुमार, अवर निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस जवान मौजूद थे. जांच हेतु पटना से आये टीम के सदस्यों ने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया

Post Bottom Ad

Pages