अतिक्रमण हटाने के विरोध में दुकानदारों ने किया सड़क जाम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

8 अगस्त 2015

अतिक्रमण हटाने के विरोध में दुकानदारों ने किया सड़क जाम

07/08/15 सिंहेश्वर मंदिर बाइपास रोड में मंदिर ट्रस्ट द्वारा अतिक्रमण हटाने के विरोध में दुकानदारों ने पुल के समीप सड़क जाम कर दिया. दुकानदारों ने टायर जलाकर मंदिर ट्रस्ट के इस निर्णय का विरोध किया. सड़क जाम चार घंटे तक लगा रहा. सीओ एवं थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद जाम टूटा. जामस्थल पर पहुंचे सीओ जयजयराम एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने फिलहाल दुकान हटाने का अभियान रोकते हुए दुकानदारों को एसडीओ सह मंदिर ट्रस्ट के सचिव से मिलने को कहा. जाम के कारण मधेपुरा रोड में पेट्रोल पंप तक एवं पिपरा रोड में दुर्गा चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी.  ट्रस्ट मैनेजर महेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में करीब दस बजे ट्रस्ट कर्मी दुकानों को हटाने पहुंचे थे. जाम करने वाले दुकानदारों का कहना था की अचानक दुकान हटाने से वे बेरोजगार हो जायेंगे. दुकानदारों ने बताया की पहले कहा गया की दुकान कुछ अंदर कर लें लेकिन शुक्रवार को अचानक से पूरा दुकान ही हटाने का अल्टीमेटम दिया गया. और अल्टीमेटम के थोड़ी देर बाद ही मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी ट्रैक्टर लेकर दुकान हटाने आ गए. इन दुकानदारों का कहना था की पांच वर्ष पूर्व ट्रस्ट के सदस्यों के कहने पर गढ्ढे में मिट्टी भरवाकर दुकान प्रारम्भ किया था. बाजार में ही जाम लगने के बावजूद सीओ एवं थानाध्यक्ष को पहुंचने में चार घटे का समय लगा. इस दौरान जाम में फंसे लोग परेशान रहे. अगर जाम लगने के तत्काल बाद ही पदाधिकारी आ गये होते तो चार घंटे तक जाम नहीं लगी रहती और राहगीरों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता.   

Post Bottom Ad

Pages