30 बोड़ा गुटखा पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 अगस्त 2015

30 बोड़ा गुटखा पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार




 20/8/2015  विशेष अभियान के तहत मुरलीगंज पुलिस ने गुरुवार को पिकअप वैन से साढ़े सात लाख का अवैध गुटखा बरामद किया है. 30 बोरे में बंधा करीब डेढ़ लाख के मधु, पान मसाला व तम्बाकू की पुड़िया सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार आशीष ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुरलीगंज पुलिस ने छापामारी कर बोलेरो पिकअप वैन बीआर 11 एल 5575 को जब्त किया है. जब्त वैन पर तीस बोरा अवैध गुटखा को भी जब्त किया गया है। गुटखे के साथ कविन्द्र कुमार यादव एवं महेन्द्र सेठिया को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि पान मसाला एवं गुटखा के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि गत रात विशेष छापेमारी अभियान के दौरान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 27 लीटर महुआ शराब के साथ कारी सहनी को भी गिरफ्तार किया है. वहीं आलमनगर थाना अन्तर्गत 34 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ विन्देश्वरी भगत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान सदर थानाध्यक्ष ने बीती रात्रि हत्या के आरोपी फरार अभियुक्त गोसाई टोला के ब्रहमदेव यादव, मानिकपुर का बेचन यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इसके अलावा श्रीनगर थाना पुलिस ने डकैती कांड के फरार अभियुक्त राज किशोर यादव यदुआपट्टी को गिरफ्तार किया है. साथ हीं विशेष अभियान के दौरान कुल 21 वारंटी को गिरफ्तार किया गया.

Post Bottom Ad

Pages