लॉजों में हो रही छापामारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 अगस्त 2015

लॉजों में हो रही छापामारी

20/08/15 एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार की रात शहर के कई लॉजों में छापेमारी की .पुलिस ने टाटा हॉस्टल एवं पश्चिमी बाइपास स्थित कई हॉस्टलों की जांच की। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मुख्यालय स्थित छात्रावासों की जांच लगातार जारी रहेग. उन्होंने कहा कि बुधवार की रात छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ और न ही कोई आपराधिक छवि का व्यक्ति पुलिस के हाथ लगा. उन्होंने कहा की यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा. साथ हीं उन्होंने लौज के औनरो से भी अनुरोध किया है की लौज में रहने वाले लोगों की छानबीन कर व उनकी पूरी जानकारी लेकर ही लौज में रहने दिया जाये. एसपी श्री आशीष ने बताया कि अब शहर में 10 नए कमांडो को मंगाया गया है जो बाइक पर सवार कमांडो दस्ता अब 24 घंटे शहर में पेट्रोलिंग करेगी. प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे 10 कमांडो केा आज रात से ही गश्ती पर लगाया जाएगा. बाइक सवार कमांडो दस्ता नगर के बाजार के साअबथ साथ मुहल्लों में भी गश्ती का काम करेगा. ताकि छोटी-मोटी चोरी की घटना के साथ साथ रात्रि में घूमने वाले अपराधिक चरित्र के व्यक्ति पर भी कड़ी निगाह रखा जा सके.

Post Bottom Ad

Pages