20/8/2015 पीएस कॉलेज में एनएसएस द्वारा प्रधानाचार्य डा. राजीव सिंहा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. स्वर्गीय गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए डा. सिंहा ने कहा कि आनुधिक भारत के विकास में स्व. राजीव गांधी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता. भारत को कम्प्यूटरकृत करने का पहला प्रयास उन्होंने ही किया जो आज सफल हो चुका है. राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव और सौहार्द के रूप में अंतिम क्षण तक क्रियाशील रहे. डा. रामचन्द्र प्रसाद मंडल, डा. अजय कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी डा. अभय कुमार और डा. अशोक पौद्दार ने अपने अपने संबोधनों में स्व. राजीव गांधी को देश में संसार क्रांति का अग्रदूत बताते हुए कहा कि आज देश विश्व के नक्शे पर जो अहम भूमिका निभा रहा है, वह स्व. गांधी की पहल का ही परिणाम है.
Post Top Ad
21 अगस्त 2015
Home
Unlabelled
सद्भावना दिवस पर याद किये गए राजीव गांधी
सद्भावना दिवस पर याद किये गए राजीव गांधी
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com








