61 लाख का गुटखा जब्त - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 अगस्त 2015

61 लाख का गुटखा जब्त

24/08/15 रेलवे पार्सल गोदाम स्थित रेलवे परिसर से छापेमारी कर दस लाख बीस हजार मधु गुटका एवं सुगंधित तम्बाकू पुड़िया की अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये बतायी जा रही है. जब्त गुटका को लेकर मुरलीगंज थाने के थोक विक्रेता बिहारीगंज का महेन्द्र सेठिया, सिंहेश्वर के मनीष अग्रवाल एवं मुरलीगंज का श्रवण साह का है. उनके उपर खाद्य सुरक्षा एवं मानव अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि 61 लाख रुपये मूल्य की जब्त अवैध गुटका के कारोबारी को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. तीनों नामजद आरोपी फरार है. एसपी ने बताया कि जब्त मधु गुटखा नकली है. जो बंगाल के किसी फैक्ट्री से निर्मित हो रेलवे के पार्सल यान से मुरलीगंज लाई जाती है. वहां से सभी थोक व्यापारी को भेजा जाता है. इस कार्य में रेलवे के कर्मी की भी संलिप्ता उजागर हो रही है. जो जांच के बाद ही खुलासा होगा. एसपी ने बताया कि जब्त अवैध नकली गुटखा के जांच हेतु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को बुलाया गया है. नकली गुटखा कहां से मंगायी जाती है, उसकी भी जांच करवाई जा रही है. खुलासा होने के बाद धंधे में शामिल सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने छोटे छोटे दुकानदारों से अनुरोध किया है कि वे अपनी दुकान से गुटखा बेचना बंद कर दें। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अवैध शराब एवं गुटका के खिलाफ पूरे जिले में छापेमारी अभियान जो चल रहा है वह आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि गत रात बिहारीगंज बाजार से पुलिस ने छापामारी कर 70 लीटर देशी महुआ शराब मुकल महतो को गिरफ्तार किया है. वहीं शंकरपुर पुलिस ने बीस लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया है. विशेष छापामारी अभियान के तहत जिले में बीती रात पुलिस ने 73 फरार वारंटी को गिरफ्तार किया. जिसमें अजमानतीय धारा के 29 अभियुक्तों को जेल भेजा गया. शेष जमानतीय धारा के वारंटी को थाने से मुक्त कर दिया गया। इस दौरान 21 अजमानतीय वारंट एवं एक कुर्की का निष्पादन किया गया. उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान के तहत चलाने का भी निर्देश दिया गया है..

Post Bottom Ad

Pages