मधेपुरा एसपी ने आम लोगों से की अपील - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 अगस्त 2015

मधेपुरा एसपी ने आम लोगों से की अपील


24/08/15 एसपी कुमार आशीष ने मधेपुरा जिले के आम जनों से सुरक्षित रहने के लिए और आम लोगों की पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाने के लिए लोगों से अनेक अपील की है. अपील में कहा गया है कि -
मधेपुरावासियों हम जानते हैं कि जनता के विश्वास का दूसरा नाम पुलिस है और हम पुलिसवाले आप के ही परिवार के लोगों की तरह हैं, इस तरह हमारी जवाबदेही जितनी है उससे कम आपकी भी जवाबदेही नहीं है. मधेपुरा जिले में शांति, अमन चैन रहे और मधेपुरा अपराध मुक्त बने. हमारी अपील कुछ इस प्रकार है. 
1.    आप हमें सहयोग करें,  हम आपको सुरक्षा प्रदान करेंगे.
2.    कानून का सहयोग करें, कानून के साथ चले, कानून को हाथ में न लें.
3.    आप हमें अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में सूचना दें,  हम आप से वादा करते हैं कि आपकी सूचना पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी. आप पर कोई भी आँच तक नहीं आने देंगे.
4.    आप अपने मोटरसाईकिल में व्हील-लॉक (चक्का में ताला) का प्रयोग अवश्य करें, आप इसमें लापरवाही ना  बर्ते, जिससे आपका ही नुकसान होगा, और इंश्योरेंस का भी लाभ नहीं प्राप्त होगा.
5.    यदि आप अपने मकान में किरायेदार रखें तो उसकी पूरी तरह जांच-पड़ताल करवाले उसके बाद ही रखें. उस सम्बन्ध में पुलिस को भी सूचित कर दें, ऐसा नहीं करेंगे तो वह आपके मकान में रहकर कोई अपराध या वारदात को अंजाम देगा तो मान लिया जाएगा कि इसमें आप भी सम्मिलित हैं.
6.    जब कभी आप किसी घर से बाहर जाएँ तो घर की देखरेख की जवाबदेही किसी के जिम्मे पर  देकर जाएँ,  पूरी तरह लावारिस ना छोड़े.  
7.    बैंक में जब भी मोटी रकम लाने जाएँ तो थाना से सुरक्षा गार्ड लेलें. इसमें कोताही न बरतें.
8.    यदि कोई समस्या हो तो पुलिस के समक्ष अपनी बाते को शांति पूर्वक रखें और पुलिस को सहयोग कर उसका निराकरण निकालें. चूंकि समस्या पैदा करने वाले नेतागिरी कर रोड जाम, नारेबाजी आदि करने लगते हैं. बेकार में रोड जाम कर समस्या पैदा ना करे. करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी. यदि रोड जाम में किसी मरीज की जान जायेगी तो हत्या का मामला बनेगा.
9.    रोड को अतिक्रमण करना छोड़ दें, रोड पर ठेला आदि लगाकर रोड को बाधित न करें. ऐसा करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी.
10.    प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद से सम्बंधित मामले के निपटारा हेतू जनता दरबार लगेगा जिसमें अंचल अधिकारी भी उपलब्ध रहेंगे.
11.    दुकान एवं घर के आगे पीछे रौशनी की व्यवस्था निश्चित रूप से करें क्योंकि इसमें आपकी ही सुरक्षा है.
12.    अवैध हथियार, अवैध कारोबार, मोटरसाईकिल चोर की सूचना देने वाले की पहचान को गुप्त रूप से गोपनीय रखकर सम्मानित किया जाएगा.
13.    बच्चों को अनजान लोगों के साथ घुमने-फिरने या स्कूल जाने न दें. असमय बच्चों को खेलने या बाहर घुमने जाने न दें.
14.    महिलाओं या बच्चियों को थोड़ी सी भी किसी प्रकार की असमाजिक तत्व का संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.
15.    घूस या लालच पुलिस को न दें, दलालों के चक्कर में न फंसे और न ही पुलिस के काम में रूकावट डालें. सिर्फ सहयोग करें, हम आप को विश्वास दिलाते हैं कि यदि आप हमारा सहयोग करेंगे तो हम पुलिस वाले आपका दिल जीत लेंगे.
16.     किसी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड या एटीएम पिन भूल से भी न दें.  
        मधेपुरा पुलिस की अपील निश्चित तौर पर जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए एसपी कुमार आशीष की बेहतर पहल है. आप किसी भी तरह की सूचना उनके मोबाइल नं. 9431822997 पर भी सीधे दे सकते हैं

Post Bottom Ad

Pages