नहीं थम रही है दरिंदगी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 अगस्त 2015

नहीं थम रही है दरिंदगी

08/08/15 मधेपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. मामले को लेकर बच्ची की मां ने गाव के ही कैलू ठाकुर नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की रात्रि गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था. नाबालिग की मां कार्यक्रम देखने चली गयी थी. इसी का फायदा उठाकर युवक ने दरवाजे के पास सोयी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया. लेकिन बगल में सो रही लड़की की छोटी बहन ने शोर मचाना शुरु कर दिया. इससे आसपास के लोग जग गए. उसके बाद युवक वहां से भाग निकला. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आरसी उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है.

Post Bottom Ad

Pages