सावन की तीसरी सोमवारी को शिव भगतों की उमड़ी भीड़ - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 अगस्त 2015

सावन की तीसरी सोमवारी को शिव भगतों की उमड़ी भीड़


17/08/15 सावन की तीसरी सोमवारी को विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त था. मंदिर परिसर में जल-जमाव के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. पौराणिक मान्यता है कि महाभारत काल में पाडव इस स्थल पर अपना डेरा जमाए हुए थे. यहां स्वच्छ मन से पूजा-अर्चना करने वाले लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है. इसी भावना से दूर-दराज से लोग पूजा-अर्चना के लिए यहा पहुंचते है. खासकर सावन की सोमवारी को जलाभिषेक का यहां विशेष महत्व माना जाता है. इस वजह से सावन की सोमवारी में मेला सा दृश्य बना रहता है. वहीं बाइक से आए हुए बम ने बाबा को गंगा जल चढ़ाया. वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा सेवा शिविर लगा कर डाक बम एवं कांवरियों की सेवा की. 

Post Bottom Ad

Pages