याद किए गए स्वर्गीय बीपी मंडल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 अगस्त 2015

याद किए गए स्वर्गीय बीपी मंडल


25/08/15 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद सह पिछड़ी जाति आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय बीपी मंडल की जयंती उनके जन्म स्थल मुरोह में मनाई गई. इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि शैक्षणिक बदहाली के कारण लोगों को आरक्षण का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है. खिड़की और दीवार फांदकर हो रही कदाचार को सारी दुनियां देख रही है. लगातार संघर्ष कर मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराया था। इसके कारण हमारी सरकार को भी गद्दी छोड़नी पड़ी थी। यहां हालत अच्छे नहीं हैं. शैक्षणिक सुधार के लिए कोई बोलता तक नहीं. शरद ने कहा कि दुनिया भर के लोग धर्म के नाम पर लड़ाते रहे हैं. लेकिन मंडल आयोग हिन्दु, मुसलमान, सिख, इसाई सबकी दो तिहाई जनसंख्या को लाभ पहुंचाने के लिए है. लेकिन इसके लिए इमानदारी से शिक्षा ग्रहण की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि मंडल जयन्ती के अवसर पर ऐसे लोगों का अभिनंदन करें जो इसके आरक्षण का लाभ उठाकर बेहतर मुकाम हासिल कर चुके हैं. इससे नवयुवकों को प्रोत्साहन मिलेगा। जयन्ती समारोह के अवसर पर प्रार्थना, शांति पाठ, स्वागत गीत एवं सर्वधर्म पाठ का आयोजन भी किया गया. अध्यक्षता करते हुए डीएम मो. सोहेल ने कहा कि मंडल आयोग की रफ्तार ऐसी क्रांति है जो पूरे भारत के एक बड़े तबके को न्याय और अधिकार दिलाने में सफल रही है. जयंती समारोह में विधायक प्रो. चन्द्रशेखर, एसपी कुमार आशीष, एडीएम अबरार अमद कमर, डीडीसी मिथिलेश कुमार, एसडीओ एसके निराला सहित पूर्व जिप सदस्य गुडी देवी, राजद अध्यक्ष मो. खालिद, डा. अरूण कुमार मंडल, जदयू नेता विजेन्द्र नारायण यादव, अशोक चौधरी, जदयू अध्यक्ष सियाराम यादव, डा. नीरज, नरेश पासवान, रेखा यादव, डा. अरुण कुमार, प्रो. श्यामल किशोर यादव, डा. भूपेन्द्र मधेपुरी, डा. आलोक कुमार, मुखिया नीलम देवी, पूर्व मुखिया सुभाष मंडल, डा. अरुण कुमार मंडल, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, पूर्व विधायक मणिन्द्र कुमार मंडल उर्फ ओम बाबु, विधायक रमेश ऋषिदेव, विधान पार्षद विजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की.

Post Bottom Ad

Pages