छात्राएं अब करेगी बीएन मंडल विवि में निःशुल्क पीजी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 अगस्त 2015

छात्राएं अब करेगी बीएन मंडल विवि में निःशुल्क पीजी

25/08/15 बीएन मंडल मधेपुरा विवि सहित राज्यभर के विवि में पीजी में दाखिल लेने वाली छात्रओको फ़ीस नहीं देनी होगी. राज्य सरकार ने तमाम विवि को पत्र भेज दिया है. इसी सत्र से सभी विवि में लड़कियो की फ़ीस माफ करने का आदेश दिया गया है. वैसे विवि जहांपज्र दाखिल लड़कियो ने फ़ीस देकर करा लिया है, वहां इनकी फीस वापस की जाएगी. राज्य सरकार के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने सभी विवि को पत्र भेज दिया है. इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया की सामान्य पाठ्यक्रम एमए एमएमसी और  एमकॉम में पढ़ाईकरने वाली लड़कियो को फीस नहीं लगेगी हालांकि पीजी स्तरीय वोकेशनल कोर्स में छत्राओं को शुल्क देना होगा.पत्र में लिखा गया है की कॉलेज को अपने खर्च को रिपोर्ट विवि को सौंपनी होगी. विवि पूरी रिपोर्ट सरकार को भेजेगी. ऐसा इसलिए किया गया है की उच्च शिक्षा में अधिक से अधिक लड़किया आ सके. 

Post Bottom Ad

Pages