25/08/15 मधेपुरा जिलाधिकार मो. सोहेल ने जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को झल्लू बाबू सभागार में किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने डीजल अनुदान की राशि वितरण मुस्तैदी से करने एवं धान आच्छादन का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. झल्लू बाबू सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कृषि विभाग की सारी योजनाओं का प्रतिवेदन लिया और पाया कि धान का आच्छादन लक्ष्य 63 हजार हेक्टेयर के मुकाबले 58.06 हजार हेक्टेयर (92 प्रतिशत) ही हो पाया है. लक्ष्य में कमी का कारण किसानों द्वारा जूट एवं अन्य फसलों तथा गेहूं व सरसों की अगात फसल के लिए खेत खाली रखने की बात कही गयी. जिला कृषि पदाधिकारी यदुनंदन प्रसाद यादव ने कहा कि अब वर्षा होने के कारण शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है. बैठक में बताया गया कि अब धान की फसल के लिए यूरिया खाद की कमी नहीं है. डीएम ने निर्देश दिया कि खाद की सरकारी कीमत यूं तो तय है लेकिन उचित कीमत निर्धारण के लिए सभी प्रखंडों में क्रय समिति गठित की जाय। सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियें को निर्देश दिया गया कि प्रति सप्ताह अपने क्षेत्र के 25 प्रतिशत खाद दुकानों की जांच कर प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली बैठक में प्रतिवेदित करें. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत अनुदानित मूल्य पर कृषि उपकरण हेतु किसानों से अधिकाधिक आवेदन आन लाइन कराया जाय ताकि समय पर लक्ष्य पूरा हो सके. बैठक में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, समन्वयक एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
Post Top Ad
26 अगस्त 2015
Home
Unlabelled
जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक
जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









