बैंक खाते में आधार नंबर जोड़ने का सख्त निर्देश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 अगस्त 2015

बैंक खाते में आधार नंबर जोड़ने का सख्त निर्देश


25/08/15 भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े तमाम पेंशनभोगी खाताधारी को अपने खाता को आधार नंबर से जोड़ने के सख्त निर्देश दिया गया है. इसको लेकर बैंक शाखाओं द्वारा पेंशनभोगी के खाता को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ है. वैसे पेंशनभोगी जिनके पास आधार नंबर नहीं है उनके लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मुख्य शाखा परिसर में आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की गई है. भारतीय स्टेट बैंक के प्रभारी शाखा प्रबंधक ओपी चौधरी ने बताया कि स्टेट बैंक शाखाओं से जुड़े पेंशनभोगी खाताधारकों के सुविधा को लेकर मुख्य शाखा परिसर में 26 से 30 अगस्त तक पेंशनधारियों का आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की गई है. ताकि आधार कार्ड बनने के बाद उनके खाता को आधार नंबर से जोड़ा जा सके. उन्होंने पेंशनभोगी वैसे खाताधारक जिन्हें आधार नंबर अबतक प्राप्त नहीं हुआ है, से अनुरोध किया है कि मुख्य शाखा में बैंक कर्मियों से संपर्क स्थापित कर 26 से 30 अगस्त के बीच अपना आधार कार्ड बनवा लें ताकि आगे परेशानी ना हो.


Post Bottom Ad

Pages