शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विवि परिसर में अन्तर राज्य छात्र जीवन दर्शन की 50 वीं वर्षगांठ पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ उप-कुलपति डॉ. नरेन्द्र श्रीवास्तव ने किया. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में प्राकृतिक सम्पदा और सांस्कृतिक वैभव का असीम भंडार है. यहां की संस्कृति गौरवशाली है.उन्होंने कहा की हमारा पूर्वोत्तर सहित विभिन्न राज्यों की संस्कृति का संगम ही हिन्दुस्तान की विशेषता है. इस प्रदर्शनी के जरिये छात्रों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा. प्रदर्शनी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए. डा. प्रज्ञा प्रसाद ने कहा की अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन पूर्वोत्तर क्षेत्र में काम कर रही सभी राष्ट्रवादी ताकतों के लिए मजबूत मंच और नेतृत्व और प्रदान करता है. अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. ललन प्रसाद अद्री, प्रो. शिव बालक प्रसाद, डा. जितेन्द्र सिंह, डा. विनय कुमार चौधरी, डा. मनोरंजन प्रसाद, डा. केडी राय, डा. अरूण कुमार, डा. आईक्यू रहमान, प्रो. दिलीप कुमार, अखिलेश नारायण, पी.यदुवंशी ने अभाविप के इस आयोजन को सराहा. अभाविप के विवि संयोजक राहुल यादव, नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार, संतोष कुमार राज, जिला संयोजक रंजन यादव, नगर मंत्री शशि कुमार आदि ने यहां अपने विचार व्यक्त करते किये. प्रदर्शनी का आनदं छात्र-छात्राओं ने खूब उठाया. आयोजन में नगर सह मंत्री नीतीश कुमार, अभिषेक, राम कुमार यादव, रोहित कुमार, अमोद, आकाश, सुनील आदि ने सहयोग किया.
(रिपोर्ट-मधेपुरा:- डॉ रंजन कु० रमण)









