सुमन की धमाकेदार बल्लेबाजी के बदोलत मधेपुरा फ़ाइनल में - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 जनवरी 2016

सुमन की धमाकेदार बल्लेबाजी के बदोलत मधेपुरा फ़ाइनल में

धबौली के ग्रीन पार्क मैदान पर चल रहे समीर मेमोरिअल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले सेमीफाइनल मैच मधेपुरा बनाम सोनबर्षा के बीच खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद इन्द्रभूषण सिंह इंदु थे जिन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. इससे पूर्ब बिधायक प्रतिनिधि बिजय सिंह, धबौली क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष ललित कुमार सिंह, रंजित कुमार सिंह, रंधीर सिंह, पिंकू जी, प्रकाश कुमार बुलबुल, निरंजन सिंह आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं समीर के ग्रीन पार्क मैदान पर बीते हुए पल की चर्चा की. जिला पार्षद ने कहा कि खेल, शिक्षा, संस्कृति के हरेक पहलु में धबौली कि पहचान पूर्व से ही बनी हुई है जिसमे समीर भी एक चर्चित नाम था.
पहला सेमीफाइनल | मधेपुरा 59 रनों से बिजय 
सोनबर्षा के कप्तान माइकल थापा ने टॉस जीतकर मधेपुरा कि टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और  मुकेश थापा के बेहतरीन गेंदबाजी -4 ओवर 26 रन 2 बिकेट के बदोलत मधेपुरा के 5 खिलाड़ी सिर्फ 62 के स्कोर पर जा चुके थे वही मधेपुरा के सुमन कि तेज 86 रनों (40 गेंद -8 छक्के एवं 7 चौके ) कि पारी ने खेल में मधेपुरा को पुनः खेल में बना दिया और 184 रनों का लक्ष सोनबर्षा को मिला जबाब में सोनबर्षा के लीग मैच के हीरो श्रवण के बेहतर खेल 26 गेंद में 43 रनों के बदोलत भी मैच को बचाने में कामयाबी नहीं मिली और रौशन के बेहतरीन गेंदबाजी (3-ओवर-16 रन-3बिकेट) के बदोलत पूरी टीम मात्र 124 रनों पर सिमट गयी! जबकि निर्णायक के रूप में सोना सुधीर एवं मोनू सिंह थे. आयोजन समिति के सचिव रंधीर कुमार सिंह ने कहा कि दूसरा सेमीफाइनल धबौली बनाम भद्दी के बीच होगा दोनों टीम स्थानीय है एवं टूर्नामेंट के प्रथम और द्वितीय स्कोरर रह चुके है, जिसके कारण रोमांचक मैच होने कि उम्मीद है और काफी मात्रा में भीड़ होने की भी आशंका है जिसके कारण कमिटी के तरफ से कई तरह कि पुख्ता ब्यवस्था की गयी है.   (रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)

Post Bottom Ad

Pages