सम्मानित हुए पुलिसकर्मी एवं इप्टा रंगकर्मी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 जनवरी 2016

सम्मानित हुए पुलिसकर्मी एवं इप्टा रंगकर्मी

अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 20 आदमी को सम्मानित किया गया, ज्ञात हो मधेपुरा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान को लेकर 67 गणतत्र दिवस पर सिहेश्वर पुलिस लाईन में भरतीय जन नाट्य संघ “इप्टा” मधेपुरा के कलाकार सुनीत कुमार, सुभाष चंद्र, संतोष कुमार, सत्यम कुमार, नीरज कुमार, आशीष कुमार, अंजली कुमारी, अपराध मुक्त मधेपुरा बनाने में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मी मनीष कुमार ,संजीव कुमार, प्रसुन्जय कुमार, मुकेश कुमार मुकेश, कमांडो विपिन कुमार, उदय कुमार, रामचन्द्र प्रसाद, अमर कुमार, मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित करते हुए पुलिस अधिक्षक कुमार आशीष ने कहा कि जनता हमे सहयोग करे तो अपराध मुक्त मधेपुरा बनाने से कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने कहा वैसे लोगों का सहयोग मिला है और इसी करण मधेपुरा जिला पुलिस ने एक महीने में दर्जनों कुख्यात अपराधियो को अलाखों के पीछे बंद करने में सफलता हासिल की है. गणतत्र दिवस के अवसर पर एसपी कुमार आशीष ने सिहेश्वर पुलिस लाईन में झंडोतोलन किया. भरतीय जन नाट्य संघ “इप्टा” मधेपुरा और पुलिसकर्मीओ के अथक प्रयास से सकरात्मक सहयोग, उत्साह मिला सड़क सुरक्षा को लेकर इप्टा द्वारा अपना बहमूल्य समय देकर पूरे जिले के प्रखंडों में किये गये नुक्कड़ नाटक के लिये इप्टा मधेपुरा की भूमिका काफी अहम रही, साथ ही इनकी सार्थक प्रयास काफी सराहनीय रही, आपके इस कर्तव्यपरायणता, लगन, टीम भावना एवं पुलिस सहयोग प्रवृत्री के कारण आम जनता को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता करने का प्रयास करने के लिये आपको हार्दिक शुभकामना देते हूँ .आशा करते है कि आप इसी प्रकार के गुण समाहित कार्य करने का प्रयास करते रहें एवं पुलिस प्रशासन को अपना अप्रतिय सहयोग प्रदान करते रहें. अत: आपके द्वारा किये गये कार्यो का मैं सराहना करता हूँ साथ ही आपके उज्जवल भविष्य की भी कामना करता हूँ. मौके पर डीएम और एसपी ने पिछले डेढ़ महीने में अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मी और सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुलिस को सहयोग करने वाले इप्टा के कलाकारों को सम्मानित किया.
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)

Post Bottom Ad

Pages