रविवार को स्थानीय पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में 29 वीं सुशांत स्मृति जयंती समारोह संपन्न हुआ. समारोह का उद्घाटन टीपी कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. सच्चिदानंद यादव ने किया. उद्घाटन करते हुए उन्होंने ने कहा कि भूमंडलीकरण के कारण लोग सामाजिक शिक्षा व लोकाचार से दूर हो रहे हैं. खासकर कंप्यूटराइजेशन के कारण बच्चों के सोच पर भी विपरीत असर पड़ रहा है. उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि शिक्षा ऐसी हो जो बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता से जोड़े रखे. राष्ट्रपति पदक से सम्मानित महान तबला वादक व सेवानिवृत प्रधायापक डा. योगेन्द्र नारायण यादव ने समारोह की अध्यक्षता करते कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में सकारात्मक सोच पैदा करता है. उन्होंने माना कि वर्त्तमान शिक्षा व्यवस्था व परिस्थिति में बच्चे असहज महसूस कर रहे हैं. विवि के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. इन्द्र नारायण यादव ने कहा कि अंग्रेजी व अंग्रेजीयत सोच ने भारतीय युवा के मन को आयतीत कर दिया है. यह काफी गंभीर मुद्दा है इस पर हम सभी को सोचना है. साहित्यकार व विवि हिन्दी विभाग के शिक्षक डा. विनय कुमार चौधरी ने इस तरह के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया. डा. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रोचकता लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता है. समारोह के संयोजक डा. आलोक कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुआ. पहले चरण में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध व चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जबकि आज भाषण प्रतियोगिता व सुगत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कई लड़का एवं लड़कियों ने बेबाकी से बालिका सशक्तिकरण पर चर्चा की. वही सफल प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर दशरथ सिंह, अरूण कुमार बच्चन, नवोदय विद्यालय के अध्यापक डा. रविरंजन, आनंद, विकास, संजीव, पिंटू कुमार, अंकेश, राहुल कुमार, आशीष कुमार, योगेन्द्र कुमार झा "योगी" सहित अन्य उपस्थित थे.
(रिपार्टःमधेपुरा:- गरिमा उर्विशा)









