महिला सशक्तिकरण कप पर यूपी का कब्जा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 फ़रवरी 2016

महिला सशक्तिकरण कप पर यूपी का कब्जा

बीएन मंडल स्टेडियम में मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण क्रिकेट मैच में यूपी ने बिहार को 6 विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमाया. जिले में पहली बार आयोजित महिला क्रिकेट मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया. मधेपुरा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. यूपी की टीम की कसी हुई गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के बदौलत बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में मात्र 79 रन ही बना पायी. आरती ने 3 चैके की मदद से 16 रन, सोनी ने 2 चैके की मदद से 14 रन, अंशु 7 रन, प्रियंका 2, रीना 1, अनिता शुन्य और निक्कू नाबाद शुन्य रन बनाकर पैवेलियन लौट गयी. यूपी की गेंदबाज सरिता राज ने 4 विकेट अपने नाम किया. जबकि साधना और चांदनी ने एक-एक विकेट झटकाण् बिहार की ओर से काफी वाइड रन अपने नाम किया. जबाव में उतरी यूपी की टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. साधना यादव की धुआंधार बैटिंग से 5 चैके की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनायी. सरिता राजभर 2 चैके की मदद से 15, सुषमा 12, रागिनी श्रीवास्तव 4, चांदनी 2 और पूनम ने 1 रनों का योगदान दिया. बिहार की गेंदबाज सोनी ने 2 विकेट और रोमिका और प्रियंका ने 1.1विकेट अपने नाम की. मैन आॅफ द वीमेन यूपी की साधना यादव रहीण् सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब यूपी की आरती, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक बिहार की प्रियंका, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज यूपी की सरिता रही. संजीव कुमार और अनिल गुप्ता निर्णायक रहे. स्कोरर विकास कुमार पलटू, उदघोषक महताब आलम रहे. विजेता टीम को जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी और उपविजेता टीम को एएसपी राजेश कुमार ने कप प्रदान किया. बिहार की कप्तान भाग्यश्री और यूपी की कप्तान सरिता यादव थी. मौके पर नप उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, अंबुज सिंह, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, बंटी यादव, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, दिलीप झा, पुष्पेंद्र कुमार, हरेकृष्ण सिंह, मोनू झा, मनन सिंह, रीतेश कुमार, प्रभाकर कुमार, अमित गौतम, संतोष झा, शशिभूषण गुप्ता “मोहन”  अरूण कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे. मैच में एमसीए के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव अमित कुमार मोनी, मीडिया प्रभारी संदीप शांडिल, पत्रकार अमिताभ, देवनारायण साह, राकेश सिंह, संजय परमार, तुरबसु, प्रवीण वर्मा, टीम मैनेजर अजित सिंह, कोच अमित सिंह सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई.

(रिपोर्ट खेल: मधेपुरा:- डॉ रंजन कुमार रमण / गरिमा उर्विशा) 

Post Bottom Ad

Pages