पूर्व मध्य रेलवे के जोनल मैनेजर बनमनखी - सहरसा रेलखंड में पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए करीब 11 बजे के आसपास मधेपुरा पहुंचे . मधेपुरा पहुंचने पर उन्होंने कहा कि पूर्णिया- सहरसा रेलखंड चालू होने के बाद इस स्टेशन पर भी यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी की जाएगी. निरीक्षण के क्रम में जीएम ने कहा कि मधेपुरा स्टेशन के लिए दो प्लेटफार्म अभी पर्याप्त है. प्लेटफार्म को उंचा करने के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं स्टेशन पर मौजूद रेल-यात्री एवं शहरवासियों ने स्टेशन पर व्याप्त असुविधा के बारे में रेलवे के महाप्रबंधक को अवगत कराया. उन्होंने कुरसेला से बिहारीगंज और मधेपुरा से बीरपुर को रेल मार्ग से जल्द ही जोड़ने की बात कही.सांसद पप्पू यादव भी पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ए.के. मित्तल के साथ विशेष सैलून से दौरम मधेपुरा स्टेशन पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बिहार की रेल परियोजनाओं का सत्यानाश कर दिया पर अब बिहार की रेल परियोजनाओं को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने कहा सहरसा और मधेपुरा स्टेशन से रेलवे को अच्छी-खासी राजस्व की भी प्राप्ति हो रही है इसलिए सहरसा को मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा. उन्होंने कहा रेलवे के उच्चाधिकारियों से भी बात की गई है,ऐसे स्टेशनों पर यात्री सुविधा में भी हरसंभव बढ़ोत्तरी की जाएगी. जल्द ही मधेपुरा स्टेशन को ऊँचा एवं प्लेटफॉर्म संख्या-2 शेड डलवाने का काम शुरू किया जाएगा. सांसद ने कहा इस मार्ग पर महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी जोड़ने का काम किया जाएगा.
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- एस साना)
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- एस साना)









