अटल बिहारी वाजपेयी इंसटीच्यूट आॅफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोटर्स मनाली हिमाचल प्रदेश में आयोजित एडवेंचर प्रोग्राम में शामिल प्रतिभागियों को सटिर्फिकेट प्रदान किया गया. एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ अब्दुल लतीफ ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपरित परिस्थितियों में जीने का तरीका प्रतिभागियों को मिला. सीएम साइंस काॅलेज के प्रोग्राम आॅफिसर प्रो० संजय कुमार परमार ने कहा कि एनएसएस छात्र-युवाओं में अनुशासन और देश के लिए कुछ कर सकने का पाठ पढ़ाता है. प्रोग्राम में पीएस काॅलेज के पीओ डाॅ अभय कुमार के नेतृत्व में पीएस काॅलेज की अमृता प्रकाश, स्वीटी कुमारी, साहीन कौशर, वाईएनपी काॅलेज रानीगंज की नूतन कुमारी, रीतू राज, मधेपुरा काॅलेज के विमलेश कुमार, बीएनसी काॅलेज धमदाहा के पवन कुमार, बीएम काॅलेज बरारी के विवेकानंद शर्मा, यूवीके काॅलेज करामा के अभिषेक शर्मा शामिल थे. मौके पर मधेपुरा काॅलेज के पीओ प्रो० बिजेंद्र मेहता, संत कुमार, मनोज कुमार, दिलखुश, आदि मौजूद थे.
वीसी के हाथों नहीं ले सके प्रमाण-पत्र
एनएसएस के एडवेंचर प्रोग्राम के प्रतिभागियों की घंटों इंतजार के बाद भी वीसी डाॅ बिनोद कुमार के हाथों प्रमाण-पत्र लेने की हसरत पूरी नहीं हुई. बुधवार को विभिन्न जिलों से आये प्रतिभागियों को वीसी के हाथों प्रमाण-पत्र लेने की इच्छा थी. प्रतिभागी घंटों वीसी कार्यालय के सामने इंतजार करते रहे. विवि समन्वयक डाॅ०
अब्दुल लतीफ और पीओ डाॅ० अभय कुमार ने वीसी से आग्रह किया कि वे छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित करें. लेकिन वीसी ने मना कर दिया. इससे छात्रों में मायूसी छा गयी. बाद में विवि समन्वयक ने अपने हाथों से प्रमाण-पत्र वितरित किया.
अब्दुल लतीफ और पीओ डाॅ० अभय कुमार ने वीसी से आग्रह किया कि वे छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित करें. लेकिन वीसी ने मना कर दिया. इससे छात्रों में मायूसी छा गयी. बाद में विवि समन्वयक ने अपने हाथों से प्रमाण-पत्र वितरित किया.
(रिपोर्टः मधेपुरा:- डाॅ रंजन कुमार रमण)








