बच्चों को खिलाया गया कृमि नासक दवाई - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 फ़रवरी 2016

बच्चों को खिलाया गया कृमि नासक दवाई

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय भिरखी में डीएम मो. सोहैल ने 6 से 19 वर्ष तक के बच्चे को एलवेंडाजॉल की गोली खिलाकर अभियान की शुरूआत की गई. जब की जिले के सभी विद्यालय के बच्चों को कृमि नाशक दवाई एलबेंडाजोल दिया गया. यह दवा काफी महत्वपूर्ण है. कृमि पेट में रहने के कारण बच्चों का सही ढ़ंग से मानसिक व शारीरिक सही विकास नहीं हो पता है, इतना ही नहीं बच्चे खाने व पढ़ाई के प्रति  सजग नहीं हो पाते हैं. इसके लिए आवश्यक है कि बच्चे को साल में एक बार कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल की दवा अवश्य खिलाई जाए. वही शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य द्वारा बच्चों के बीच एलवेंडाजॉल की गोली खिलाया गया. आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक से छह वर्ष एवं 6 से 19 वर्ष तक के गैर नामांकित बच्चों को एलवेंडाजॉल की गोली खिलाई जायेगी. आज के इस अभियान के दौरान दवा खाने से वंचित बच्चों को पुन: 15 फरवरी को दवा खिलायी जायेगी. मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. गदाधर प्रसाद पांडेय,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. एके वर्मा,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी शैलेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रभारी डीपीएम आलोक कुमार, डीपीसी तेजेन्द्र कुमार, डीईओ बद्री नारायण मंडल, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा सुरेन्द्र प्रसाद, महताब आरीफ, विद्यालय के प्राचार्य विरेन्द्र प्रसाद यादव, सुभाष चन्द्र, नगर परिषद उपाध्यक्ष राम कृष्ण यादव, चंदन कुमार सिंहा, पंकज प्रकाश सहित कई मौजूद थे.
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- गरिमा उर्विशा)

Post Bottom Ad

Pages