टेक्नो हैंड और पूर्व क्रिकेटर एकादश ने जीता मैत्री कप - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 फ़रवरी 2016

टेक्नो हैंड और पूर्व क्रिकेटर एकादश ने जीता मैत्री कप


एमसीए के बैनर तले बीएन मंडल स्टेडियम में खेले जा रहे मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन टेक्नो हैंड और पूर्व क्रिकेटर्स एकादश ने जीत हासिल की. बुधवार को पहले मैच मैच में बैंकर्स एकादश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 104 रनों का स्कोर खडा किया. जिसमें कप्तान राजीव ने 16 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया. अभिषेक ने 16 रन बनाया. टैक्नो हैंड एकादश के गंभीर कुमार ने दो विकेट लिया. जबाव में उतरी टैक्नो हैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. कप्तान रमण ने 21 रन, विनीत 19 रन का योगदान दिया. मोनू ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया. बैंकर्स एकादश के गेंदबाज अखिलेश और सन्नी ने एक-एक विकेट हासिल किया. मैन आॅफ द मैच बैंकर्स एकादश के कप्तान राजीव कुमार रहे. एम्पायर शशि भूषण गुप्ता "मोहन  और अमरनाथ रहे.  वहीं दूसरे मैच में प्राइवेट स्कूल और पूर्व क्रिकेटर के बीच हुई मैच में पूर्व क्रिकेटर्स एकादश ने जीत हासिल की. टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व क्रिकेटर्स ने कप्तान प्रशांत के 23, अनिल के 38, अमरनाथ के 25, महेंद्र के 13 रनों के मदद से 15 ओवर में 5 विकेट परन 132 रनों का लक्ष्य रखा. प्राइवेट स्कूल एकादश के कप्तान किshoर कुमार ने दो विकेट लिया, मानव और आशुतोष को एक-एक विकेट मिला. जबाव में पा्रइवेट स्कूल ने 15 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 106 रन बना सके. जिसमें कप्तान किशोर कुमार के 36 रन, राजीव के 27 रनों की भूमिका महत्वपूर्ण रही. गेंदबाजी में पूर्व क्रिकेटर्स के अमित कुमार मोनी ने 3, अूरनाथ ने 4 विेकेट लिये.
(रिपोर्टः मधेपुरा:-  डाॅ रंजन कुमार रमण)

Post Bottom Ad

Pages