वीक्षक उक्त केन्द्र पर नहीं होंगे तैनात - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 फ़रवरी 2016

वीक्षक उक्त केन्द्र पर नहीं होंगे तैनात

गुरुवार को जिलाधिकारी ने इंटर परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में परीक्षा को लेकर तमाम तरह के बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि जिस केंद्र पर परीक्षा होगी उस केन्द्र के वीक्षक उक्त केन्द्र पर तैनात नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि परीक्षा को कदाचार मुक्त करने के लिए प्रत्येक केन्द्र के अंदर वीक्षक तथा छात्र की जांच के लिए एक घेरा बनाया जायेगा. तभी छात्रों को प्रवेश मिले, उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने के एक  घंटा पहले तथा खत्म होने के एक घंटा बाद तक सभी फोटो स्टेट दुकानें बंद रहेंगी. वहीं प्रत्येक केन्द्र पर 30 छात्रों पर एक वीक्षक होंगे. कदाचार की निगरानी के लिए ज्यादा क्षमता वाले केन्द्र पर तीन तथा कम क्षमता वाले केन्द्र पर दो सीसीटीवी कैमरा लगाये जाएंगे. वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र के एक सौ मीटर की दूरी पर किसी तरह का वाहन तथा भीड़ नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर कंट्रोल यूनिट में मौजूद कर्मियों कीे सूची जिला शिक्षा कार्यालय को जमा कर देंगे, वहीं परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले और बाद में कोई भी केन्द्र के अंदर बाहर नहीं जा सकता है. जिलाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों से कहा कि वे 3 दिन के अंदर केन्द्र की कमी से अवगत कराए ताकि समय पर ठीक हो सके. इस मौके पर सदर एसडीओ संजय कुमार, उदाकिशुनगंज एसडीओ मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन मंडल तथा विभा कुमारी, रंजना झा, डॉ. निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- गरिमा उर्विशा)

Post Bottom Ad

Pages