पुलिस एकादश एवं टेक्नो हैंड एकादश ने की जीत हासिल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 फ़रवरी 2016

पुलिस एकादश एवं टेक्नो हैंड एकादश ने की जीत हासिल

मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले बीएन मंडल स्टेडियम में खेले जा रहे मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन
पुलिस एकादश और टेक्नो हैंड एकादश ने जीत हासिल की. गुरूवार को प्रथम पाली में जिला प्रशासन और पुलिस एकादश के बीच मैच हुई. जिसमें पुलिस प्रशासन ने जीत हासिल की. टाॅस जीतकर जिला प्रशासन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. पुलिस एकादश के कप्तान एसपी कुमार आशीष और एएसपी राजेश कुमार ने उम्दा गेंदबाजी और बाॅलिंग का प्रदर्शन किया. पुलिस एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाया. जिसमें सलामी बल्लेबाज इंद्रजीत ने 20 और राजेष ने 15 रन बनाये. रजनीश कुमार ने सर्वाधिक 29 गेंद पर 68 रन बनाये. एसपी सह टीम के कप्तान कुमार आशीष ने 12 गेंदों पर 9 और एएसपी राजेश कुमार ने नाबाद 4 रन बनाये. जिला प्रशासन के गेंदबाज रोहित, संतोष औश्र सुमित ने एक-एक विकेट लिया. जबाव में उतरी जिला प्रशासन एकादश की टीम 14 ओवर में 104 रन बनाकर आॅल आउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक संतोष ने 25 रन बनाया. रोहित ने 17, सुरज ने 16 और सुमित ने 13 रन बनाया.  पुलिस एकादश के गेंदबाज भानू ने 4 विकेट झटके. डब्ल्यू ने 3 विकेट, संतोष ने 2 विकेट हासिल किया. मैन आॅफ द मैच संयुक्त रूप से पुलिस प्रषासन के रजनीश और भानू को दिया गया. अंपायर पत्रकार अमिताभ और त्रिदीप गांगुली रहे. दूसरे सत्र के मैच में जनप्रतिनिधि एकादश बनाम टेक्नो हैंड एकादश के बीच मुकाबला हुआ. टेक्नो हैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की. टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जनप्रतिनिधि एकादश ने 5 विकेट पर 110 रनों का स्कोर खडा किया. जिसमें राहुल ने 17 गेंद पर 50 रन बनाया. कमोद झा ने 10 रन बनाया. मोनू ने 23 रनों का योगदान दिया. जबाव में टेक्नो हैंड के गेंदबाज रामचंद्र ने 25 रन देकर 2 विकेट, कप्तान अमित गौतम और मोनू ने एक-एक विकेट हासिल किया. बल्लेबाजी करते उतरी टेक्नो हैंड के 15 वीं ओवर में जीत हासिल कर ली. जिसमें रमण ने सर्वाधिक 32 गेंदों पर 47 रन बनाये. कप्तान अमित गौतम ने 21 रन, अभिषेक ने 12 रन, जीवन ने 11 रन बनाये. जनप्रतिनिधि के तरफ से गेंदबाज आशुतोष और राहुल ने दो-दो और सोनू ने एक विकेट लिये. टेक्नो हैंड एकादश ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शक का दिल जीत लिया. मैन आॅफ द मैच रमण बनें. अंपायर के रूप में महेश छोटू और अमरनाथ कुमार रहे. स्कोरर अमित कुमार मोनी और अफजल रहे. उदघोषक महताब आलम और मेहमान उदघोषक के रूप में सिंहेश्वर के थानाध्यक्ष राजेश चैधरी रहे. इससे पूर्व डीएम मो० सौहेल एसपी कुमार आशीष, एएसपी राजेश कुमार, श्वेत कमल "बौआ", संदीप शांडिल्य, मनीष सहाय वर्मा, संजय परमार, अभिनव कुमार, सुनीत साना, दिलखुश कुमार,  मुरारी सिंह, संतोष झा, एमसीए के अध्यक्ष प्रशांत यादव, सचिव अमित कुमार मोनी, प्रवक्ता संदीप शांडिल्य, पत्रकार अमिताभ, अमित कुमार गौतम सहित सभी खिलाडी और खेल प्रेमियों ने सियाचीन में शहीद हुए लांस नायक हनुमंथप्पा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.
(रिपोर्ट खेल: मधेपुरा:- डॉ रंजन कुमार रमण / गरिमा उर्विशा)

Post Bottom Ad

Pages