कालाबाजारी पर नहीं लग रहा अंकुश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 फ़रवरी 2016

कालाबाजारी पर नहीं लग रहा अंकुश

सरकार के हर सभब प्रयासों के बाद भी डीलरों के द्वारा राशन की कालाबाजारी पर रोक नहीं लग रहा है. मंगलवार को शंकरपुर प्रखंड के बेहरारी पंचायत के डीलर बौआ सरदार ने जनवितरण का 40 बैग गेंहू कलुहा के उपेन्द्र यादव के पुत्र विनोद यादव से बेचने की सुचना मिला. सूचना के आधार पर शंकरपुर पुलिस ने विनोद यादव के घर पे छापा मारकर 40 बैग गेंहू से लदा टैक्टर और चालक उमेश यादव को गिरफ्तार कर थाने ले आई. सुत्र बताते है कि अनाज के साथ विनोद यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था. लेकिन लंबी डील के बाद उसे छोड़ दिये जाने की आशंका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गेंहू की जांच एमो के द्वारा किया जायेगा.    
(रिपोर्ट: शंकरपुर:-सुमित सुमन)  

Post Bottom Ad

Pages