दूषित प्रसाद खाने से दर्जनों लोग बीमार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 फ़रवरी 2016

दूषित प्रसाद खाने से दर्जनों लोग बीमार

साहुगढ़ पंचायत संख्या 02 के जानकी टोला में बीते सात फरवरी को अष्टयाम का  आयोजन हुआ था. जिसमें
देवी देवताओं को चढ़ाये गये प्रसाद धीरे-धीरे दूषित होता गया और भक्तों के बीच प्रसाद को तब बांटा गया जब दूषित होगा. जिसे खा कर गांव के न्यूज़ लिखने तक  98 लोग बीमार बताए जा रहे थे. जिसमें अधिकंश  बच्चे शामिल है. सभी का सदर अस्पताल इलाज चल रहा है. प्रसाद खाने से सभी को अधिक तर पेट दर्द की शिकायत थी. डीएम मो० सोहैल और एसपी कुमार आशीष प्रत्येक बेड पर जाकर मरीजों का हाल-चाल पूछ रहे थे. किसी को भी बाहर से दवा नहीं लाने की सलाह दी. अस्पताल कर्मी और चिकित्सक लगातार घंटो तक कड़ी मेहनत कर सभी बच्चों को बचाने में सफल रहे. जिलाधिकारी मो० सौहेल बताते हैं कि गांव में लगातार एम्बुलेंस जाकर सभी पीड़ितों को अस्पताल लाकर इलाज कराया जा रहा है. प्रसाद खाने के कारण यह फूड प्वाइजनिंग का मामला हुआ है. स्थिति पूरी तरह काबू में है. अस्पताल के बाहर भीड़ अपने अपने परिजनों का हाल जान रही है. बहस इस मुद्दे पर भी है कि आखिर विषाक्त हो चुका प्रसाद परोसा क्यों गया. कई लोग भविष्य में ऐसा दूषित प्रसाद नहीं खाने का भी संकल्प ले रहे हैं.
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- गरिमा उर्विशा)

Post Bottom Ad

Pages