नेशनल सिलंबम चैम्पियनशीप में सोनी को दोहरा पदक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 फ़रवरी 2016

नेशनल सिलंबम चैम्पियनशीप में सोनी को दोहरा पदक

तमिलनाडू के तिरूचिरापल्ली में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय सिनियर सिलंबम चैम्पियनशीप में मिला सम्मान मधेपुरा की कराटे क्वीन सोनी राज ने एक बार फिर तमिलनाडू में बिहार और मधेपुरा को गौरवान्वित किया. तमिलनाडू के तिरूचिरापल्ली में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सिलंबम चैम्पियनशीप में दोहरी सफलता हासिल किया. चैम्पियनशीप में सोनी ने सिंगल स्टिक रोलिंग इवेंट में रजत पदक और स्टिक फाइट इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया. यह जानकारी सिलंबम संघ के सचिव सांवत कुमार रवि ने दी. पदक लेकर लौटी सोनी राज को पीएस काॅलेज के प्राचार्य डाॅ राजीव सिंहा सहित काॅलेजकर्मियों ने बधाई दी है.
 (रिपार्टःमधेपुरा:- डाॅ रंजन कुमार रमण)

Post Bottom Ad

Pages