पीएस काॅलेज के बीएड विभाग के छात्राध्यापकों का विद्यालय अनुभव कार्यक्रम का समापन टीपी काॅलेजिएट
प्लस टू स्कूल में हुआ. समारोह का शुभारंभ पीएस काॅलेज के प्राचार्य डाॅ राजीव सिंहा, काॅलेजिएट के प्राचार्य तारिणी प्रसाद यादव, बीएड के एचओडी डाॅ सैयद परवेज अहमद और डाॅ एसके भूषण ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य डाॅ सिंहा ने कहा कि बीएड के छात्र अब सीधे रूप से छात्रों के निर्माण में लगने के लिए तैयार हो गये हैं. उन्होंने कहा कि पीएस काॅलेज के छात्राध्यापकों को टीपी काॅलेजिएट में जितना सहयोग और स्नेह मिला यह अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे तब ही सबल समाज की परिकल्पना की जा सकती है. तारिणी प्रसाद यादव, सुरेश कुमार भूषण ने कहा कि पीएस काॅलेज के छात्रों का आचरण और षिक्षा के प्रति लगाव सराहनीय रहा. डाॅ अहमद ने छात्रों से समय पालन, राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया. इस अवसर पर बीएड के प्रशिक्षुओं ने उल्लास, उमंग, संकल्प और प्रेरणाओं से भरपुर अभिव्यक्ति को गीत-संगीत, नृत्य, नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत कर अपने शिक्षण कौशल को दिखाया. छात्राध्यापकों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुती कर तालियां बटोरी. कार्यक्रम की प्रस्तुती में सुजाता, राधा, प्रीति, शालिनी, दीपशिखा, निशा, हेमा, श्वेता, शिल्पी, सुनिता, पुजा, पूनम, पवन, गौतम, रूस्तम, पिंटू, संतोष, रघुवीर, हेमंत, सांडली, भानू, सतीश आदि ने भाग लिया. समारोह का संचालन डाॅ शैलेंद्र कुमार ने किया. मौके पर सुभाष चंद्र यादव, साजन कुमार, रवि कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे. बीएड के छात्रों के सम्मान में टीपी काॅलेजिएट की छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुती दी.
(रिपार्टःमधेपुरा:- डाॅ रंजन कुमार रमण)