विकलांग अधिकार मंच ने वीसी को सौंपा आवेदन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 फ़रवरी 2016

विकलांग अधिकार मंच ने वीसी को सौंपा आवेदन

बीएनएमयू में सत्र 2011-12 में हुई प्रीपीएचडी पात्रता परीक्षा में विकलांगों को आरक्षण देने की मांग को लेकर विकलांग अधिकार मंच ने वीसी डाॅ0 बिनोद कुमार को आवेदन दिया है. मंच के दिलीप कुमार ने कहा है कि यूजीसी नेट, यूपीएससी, जुडीयरी, बीपीएससी, इंजिनियरिंग, मेडिकल आदि परीक्षाओं में सामान्य कोटि के भी विकलांगों का कोटा है. इसी प्रकार प्रीपीएचडी पात्रता परीक्षा में भी उनका कोटा निर्धारित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने से विकलांग मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं. उन्होंने आवेदन की काॅपी महामहिम सहित अन्य पदाधिकारियों को भी भेजा है. 
काॅमर्स का सेकेंड मिड टर्म परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि घोषित
बीएनएमयू के पीजी काॅमर्स प्रथम सेमेस्टर का सेकेंड मिड टर्म परीक्षा का फाॅर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गयी है. काॅमर्स के एचओडी डाॅ श्रीनारायण विश्वास ने बताया कि 20 से 25 फरवरी तक परीक्षा फाॅर्म भरा जाएगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा की संभावित तिथि 26 फरवरी है.
(रिपोर्टः मधेपुरा:-  डाॅ रंजन कुमार रमण)

Post Bottom Ad

Pages