एआईएसएफ की जिला इकाई ने गुरुवार को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका.
एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष मो. बसीमउद्दीन ने कहा कि हैदराबाद विवि में शोध के छात्र रोहित वेमूला को आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया. इसकी साजिश रची गयी थी. वहीं संगठन के विवि प्रभारी हर्षवर्द्धन सिंह राठौर ने कहा कि दोषी पर कार्रवाई के बजाय निर्दोष छात्रों को केन्द्रिय मंत्री के इशारे पर विवि से निष्कासित किया गया है. अगर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई नहीं की गई तो चरणबद्ध तरीके से एआईएसएफ आंदोलन करेगा. पीएस कालेज इकाई के सचिव रंजन कुमार ने कहा कि इस घटना में शिक्षा मंत्री द्वारा दोषी नेताओं को बचाने का प्रयास किया गया है. मौके पर शिवम कुमार, नीरज कुमार, भगत सिंह, हिमांशु, चंदन, बंटी, अभिनंदन, देवकृष्ण, गौतम, सोनू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
(रिपोर्ट: मधेपुरा:- अमित आनंद)