अपर
पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बिहार पटना के निर्देश पर जिले में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक जिला स्तर पर
पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जायेगा. पुलिस सप्ताह के सफल संचालन को लकर सभी
अनुमंडल पुलिस पदाधिाकारी, पुलिस
अवर निरीक्षक एवं अन्य गण्मान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की गई. जिसमें जिला
प्रशासन के सहयोग से पुलिस सप्ताह के अवसर पर जिले में भिन्न-भिन्न कार्यक्रम
आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. जिसमें मुख्य रूप से पुलिस केन्द/वाहिनी
मुख्यालय/प्रतिष्ठान में बिहार पुलिस का झण्डा फहराना, बिहार पुलिस का झण्डा
फहराने के लिए जिले के सभी प्रतिष्ठानों में उक्त अवधि तक में झण्डा फहराने का
निर्देश दिया गया. इसके अलावे 22
फरवरी को सभी पुलिस प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों को अपने अपने
प्रतिष्ठान में 10-10 पौधरोपण
करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, साथ ही प्रप्येक पाैधरोपण में पुलिस सप्ताह का बोर्ड लगाने का भी
निर्देश दिया गया. वहीं 22 फरवरी को
ही 02:00 बजे
अपराह्न में दोनो मधेपुरा अनुमंडल पुलिस टीम एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस टीम के
बीच एसबी हाई स्कूल, उदाकिशुनगंज
के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर 23 फरवरी को सुबह 06 बजे पूर्वा से 8:00 बजे
पूर्वा तक पुलिस केन्द्र सिहेंश्वर से समाहरणालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया
जाएगा. उक्त आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियंत्रण करना, एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक
सामग्री की व्यवस्था करने से संबंधित निर्देश दिया जायेगा. वहीं 23 फरवरी को अपराह्न में
कब्बडी मैच का आयोजन बीएल हाई स्कूल मुरलीगंज के मैदान में आयोजित किया जायेगा.
जिसका नेतृत्व दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किया जाना है. बैठक में 24 फरवरी को भूपेंद्र नारायण
मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
में 10:00बजे
पूर्वा में परिवाहन विभाग को युवाओं के साथ ट्रैफिक कार्यशाला प्रतियोगिता का
आयोजन कर यातायात सुरक्षा नियमावली संबंधित हैंड बिल का वितरण करने को निर्देश
दिया गया. वहीं 25 फरवरी को
पुलिस केन्द्र मधेपुरा में एक दिवसीय बॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.
जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधेुपरा/उदाकिशुनगंज को निर्देशित किया गया है कि
बॉलीवॉल टीम को चयनित कर ससमय इसका आयोजन करेगें. 26 फरवरी को पुलिस-पब्लिक रिश्ते पर वाद-विवाद
प्रतियोगित/ पेन्टीग प्रतियोगिता,
कला भवन मधेपुरा में 01:00 से 02:00 बजे तक होगा. इसमें हाई स्कूल स्तर के छात्रों को
शराबबंदी के विषय पर पेन्टींग प्रतियोगिता एवं 02:00 बजे दोपहर से विश्वविद्याल
एवं कॉलेज स्तर के छात्रों के साथ पुलीस -पब्लिक रिश्ते पर वाद-विवाद प्रतियोगिता
का आयोजन किया जायेगा. जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा/उदाकिशुनगंज को
निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्यक्रम में छात्रों को चयनित कर ससमय अयोजन
करावें. 27 फरवरी को
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा. जिसमें पुलिस के सहयोगी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा.
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- गरिमा उर्विशा)
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- गरिमा उर्विशा)









