सरस्वती प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे वाहन के पलट जाने से दस बच्चे जख्मी हो गये. बताया जा रहा है की
जिसमें दो की हालत नाजुक है. सदर अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है. रविवार को शाम 5 बजे शहर के वार्ड नं०3 से बच्चें नदी में प्रतिमा विसर्जन कर घर लौट रहे थे. मिली जानकारी अनुसार पश्चिमी बाय पास मधेपुरा कालेज के समीप गाड़ी अनियंत्रन होने से गाड़ी पलट गई. इस दुर्घटना में दस बच्चे घायल हो गये. वह मौजूद आस - पास के लोगो ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया. इनका इलाज कर रहे डा. पीके सुमन ने बताया कि 10 वर्षीय राजू कुमार और 14 वर्षीय राजा कुमार को गंभीर चोट आई है जबकि शेष आठ भी घायल हैं और चोट कहां कहां लगी है यह जांच कीं जा रही है. इन दोनों की हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बाहर रेफर किया जा रहा है. 10 वर्षीय बबलू कुमार, 12 वर्षीय मुन्नी, 12 वर्षीय हेमंत, 10 वर्षीय नीरज, 8 वर्षीय सूरज आदि का प्राथमिक उपचार जारी है. वही दूसरी ओर श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत में सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रामनगर महेश पंचायत के वार्ड संख्या -12 गोढि़यारी टोला में आयोजित सरस्वती पूजा का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया था. रविवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रीनगर स्थित बाढ़ कटान में स्थानीय निर्धन मुखिया का 17 वर्षीय पुत्र संजय कुमार गहरे पानी में उतर गया. पानी के गहराई में जाते ही उसका पैर फिसल गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. घंटों पानी में डूबे युवक की तलाश ग्रामीणों द्वारा की गई. प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे की जानकारी जैसे ही पंचायत वासियों को मिलते ही सनसनी फैल गई और पूरे पंचायत के लोग वहा आने लगे. स्थानीय तैराकों के काफी मशक्कत के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका. घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष पवन पासवान को जैसे ही मिली पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंकर बालक को पानी बाहर करने के प्रयास में जुट गए थे.
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- गरिमा उर्विशा)