राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता को लेकर हुई विचार-विमर्श - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 फ़रवरी 2016

राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता को लेकर हुई विचार-विमर्श

बीएन मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत मधेपुरा काॅलेज मधेपुरा में 20 और 21 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता के लिए बुधवार को आयोजन समिति की बैठक हुई.  बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाध्यापक सह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने की. बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (U.G.C) द्वारा निर्धारित विषय – “भ्रष्टाचार के कारण और निवारण” पर होनेवाले सेमीनार की व्यवस्था पर चर्चा की गई. जो आज के समय में हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है जिस पर न्यायलय भी लगाम लगाने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है. संपूर्ण विश्व भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने की जुगाड़ में जुटा है. इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (U.G.C) ने भी इस राष्ट्रीय सेमिनार के माध्यम से देश स्तर के कुछ नामचीन चिंतको और विचारकों के माध्यम से कुछ उपाय ढूंढने की कोशिश करनी चाही है. आयोजन समिति ने इस सेमीनार में बीएनएमयू के माननीय कुलपति महोदय और प्रतिकुलपति महोदय को भी आमंत्रित करने की बात की है. यह सेमिनार शिक्षकों के लिए तो उपयोगी है ही साथ – साथ सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए स्नाकोत्तर डिग्रीधारी, शोधार्थी छात्रों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा. बैठक में पूर्व परीक्षा नियंत्रक सह साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र मधेपुरी, प्राचार्या डॉ. पूनम यादव, सचिव डॉ. भगवान कुमार मिश्र, संजय कुमार परमार, सच्चिदानंद सचिव, डॉ. मुस्ताक मोहम्मद, प्रो. अभय कुमार, प्रो. चंदेश्वरी यादव, सुनीत साना,  संत कुमार, दिलखुश, मनोज कुमार, आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:मधेपुरा:- गरिमा उर्विशा)

Post Bottom Ad

Pages