मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बैंकर्स एकादश और पुलिस एकादश विजयी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 फ़रवरी 2016

मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बैंकर्स एकादश और पुलिस एकादश विजयी

मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले बीएन मंडल स्टेडियम में खेले जा रहे मैत्री कप 2016 के दूसरे
दिन बैंकर्स एकादश ने निजी स्कूल एसोसिएशन और पुलिस एकादश ने व्यापार संघ एकादश को पराजित किया. मंगलवार को खेले गये पहले मैच में बैंकर्स एकादश और निजी स्कूल एसोसिएशन के बीच मुकाबला हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंकर्स एकादश ने 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाया. जिसमें सूरज कुमार ने 24 गेंद में 34 रन, धर्मेंद्र ने 22 गेंद में 40 रन  का महत्वपूर्ण योगदान दिया. निजी स्कूल के कप्तान किशोर कुमार ने दो और आशुतोष ने एक विकेट झटके. जबाव में उतरी निजी स्कूल की टीम का जादू नहीं चल सका. कप्तान किशोर कुमार ने 47 गेंद में 58 रनों का योगदान दिया और निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 92 रन ही बना पाये. बैंकर्स एकादश के गेंदबाज सूरज ने 3 विकेट अपने नाम किये. मैच में मैन ऑफ द मैच निजी स्कूल के कप्तान किशोर कुमार रहे. शशिभूषण गुप्ता “मोहन”  और प्रदीप श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई. इसी कड़ी का दूसरा मैच व्यापार संघ और पुलिस एकादश के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पुलिस एकादश ने 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाया. प्रशांत कुमार ने 35 गेंद में 72 रनों की धुआंधार पारी खेली. व्यापार संघ के प्रमोद प्रभाकर ने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट और गौरीशंकर ने 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया. जबाव में उतरी व्यापार संघ एकादश 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 77 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच पुलिस एकादश के प्रशांत कुमार रहे. स्कोरर महेश कुमार “छोटू”,  उदघोषक महताब आलम, त्रिदीप गांगुली और नमो नारायण  रहे. पुलिस एकादश के कप्तान एएसपी राजेश कुमार और थानाध्यक्ष मनीष कुमार भी खिलाड़ी के रूप में मौजूद रहे. मौके पर संतोष झा, अध्यक्ष प्रशांत यादव,  भानू प्रताप,  संजय परमार, दिलखुश कुमार,  दीपक कुमार, शिवशंकर आदि मौजूद थे.
बैंकर्स बनाम टेक्नो हैंड और पूर्व क्रिकेटर बनाम निजी स्कूल के बीच बुधवार को होगा मुकाबला
मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी द्वारा खेले जा रहे मैत्री कप के तीसरे दिन गुरूवार को बैंकर्स बनाम टेक्नो हैंड और पूर्व क्रिकेटर बनाम निजी स्कूल के बीच मुकाबला होगा. यह जानकारी एकेडमी के सचिव अमित कुमार मोनी और प्रवक्ता संदीप शांडिल्य ने दी.
(रिपोर्ट खेल: मधेपुरा:- डॉ रंजन कुमार रमण / गरिमा उर्विशा)   


Post Bottom Ad

Pages