सीनेट की बैठक में छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाया - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 फ़रवरी 2020

सीनेट की बैठक में छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाया

मधेपुरा
शनिवार को अयोजित बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक में छात्र हित से जुड़े मुद्दे को सीनेट सदस्य रंजन यादव ने मजबूती से उठाते हुए कुलपति से हर मांग को पूरा करने की बात कही. सीनेट सदस्य रंजन यादव की मांगों को सुनते हुए सदन में मौजूद अधिकतर सदस्यों ने एक स्वर में मांगों की प्रशंसा करते हुए सभी मांगों को जायज बताया.
सीनेट सदस्य रंजन की मांगे कुछ इस प्रकार है. 
1. स्नातक और पीजी में जिन विषयों में छात्र नामांकन के लिए ज्यादा आवेदन करते हैं उन विषयों में सीट वृद्धि की जाए. 2. विश्वविद्यालय के क्षेत्र अंतर्गत सभी महाविद्यालयों में पीजी विभागों में शुद्ध पेयजल शौचालय की व्यवस्था की जाए. 3. प्रवेश परीक्षा और परिणाम निर्धारित समय पर हो.

                         4. एच एस कॉलेज उदाकिशनगंज, के पी कॉलेज मुरलीगंज, बीएनएमबी कॉलेज साहूगढ़ मधेपुरा तथा एम एच एम कॉलेज सोनबरसा में भवन निर्माण किया जाए और कॉलेज में सारी सुविधा मुहैया करवाया जाए और कॉलेज की स्थिति में सुधार किया जाए. 5. स्नातक पार्ट 3 सत्र (2016-19)का रिजल्ट मार्च से पहले जारी करें विश्वविद्यालय ताकि छात्र बीएड एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन कर सके तथा विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस पर पहल करें.
                         6. बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा का पैतृक विश्वविद्यालय दरभंगा है. सन-1992 में दरभंगा में जितने विषय को मान्यता थी मधेपुरा में भी होनी चाहिए लेकिन यहां अभी भी गणित, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, में पद सृजित क्यों नहीं हो पाया है? 7. विश्वविद्यालय मुख्यालय में संगीत, संस्कृत, मैथिली, प्राचीन इतिहास, मानवशास्त्र आदि विषयों की पढ़ाई कब से प्रारंभ होगी?
                        8. अबतक डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई शुरू नहीं होने के लिए कौन जिम्मेदार है? 9. विश्वविद्यालय में एमबीए और एमसीए जैसे रोजगार परक कोर्स की पढ़ाई शुरू करने का मामला कब तक प्रक्रियाधीन रहेगा? कुलपति महोदय के सभी भाषणों में यह लिखा है लेकिन अब तक शुरू नहीं हुआ किस स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है? 10. राज भवन या राज सरकार के स्तर पर विश्वविद्यालय के कितने मामले लंबित हैं ऐसे कितने मामले लंबित हैं ऐसे मामलों के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कर रही है?
                               11. पीएचडी PAT- 19 कोर्स वर्क की परीक्षा कब होगी जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2 जुलाई से कक्षा शुरू करने की घोषणा की थी, तो फिर नवंबर में कक्षा क्यों शुरू हुई. मनोविज्ञान विभाग में 20 फरवरी से कक्षा शुरू करने का क्या मतलब है? क्या विश्वविद्यालय का आदेश मनोविज्ञान विभाग पर लागू नहीं होता है. 12. व्यवसायिक पाठ्यक्रम में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसलिए योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की जाए और शिक्षकों को उनका वेतन उचित रूप से दिया जाए साथ ही व्यवसायिक पाठ्यक्रम में सिलेबस में भी बदलाव किया जाए. 
                            13. महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर प्लेसमेंट सेल की व्यवस्था हो जिससे छात्र पढ़ने के बाद तुरंत रोजगार में जाएं. 14. शोध के लिए विश्वविद्यालय में एक अलग सेल बने ताकि शोधार्थी छात्रों को किसी तरह का समस्या ना हो और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. 15. यू एम आई एस के कार्य प्रणाली में सुधार लाया जाए तथा रजिस्ट्रेशन फीस को कम किया जाए. 16. परीक्षा विभाग में फैले व्यापक अराजकता भ्रष्टाचार को दूर किया जाए.
                           17. विश्वविद्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए. 18. अतिथि शिक्षक की बहाली में किस स्तर पर चूक हुई ? गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई ? अतिथि शिक्षक को हटना नहीं पड़े इसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं. 19. छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की व्यवस्था महाविद्यालयों तथा पीजी विभागों में हो. 20. संविदा कर्मियों एवं कंप्यूटर टाइपिस्ट और अलग-अलग तरह से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों की नियुक्ति स्थाई की जाए.
                             21. विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में काम कर रहे हैं 8 सुरक्षा गार्ड को संविदा कर्मियों के तौर पर रखा जाए. 22. पटना में रहकर प्रतिमाह हजारों रुपए मानदेय लेने वाले लाइजनिंग ऑफिसर ने 1 वर्ष में क्या काम किया है सदन को अवगत करवाया जाए. 23. विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में नैक मूल्यांकन के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए. इसके बावजूद सभी महाविद्यालय का एसएसआर रिजेक्ट हो गया इसके लिए कौन जिम्मेदार है? नेक के नाम पर हुए खर्च की जांच कराई जाए.
                           24. विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम का नाम कीर्ति नारायण मंडल सभागार हो. 25. स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों की रुचि को देखते हुए सिलेबस में सुधार किया जाए.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages