सिंहेश्वर
श्रृंगी ऋषि के तपोवन बाबा नगरी सिंहेश्वर धाम के मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के द्वारा जन सहयोग से श्रद्धालु सेवा शिविर लगाया गया है.
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए हर एक तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. इस अवसर पर मिशन के संरक्षक अरविंद प्राणशुखका ने कहा मानव सेवा परमात्मा को प्रसन्न करने का अत्यंत सरल और प्रभावी उपकरण है. सेवा से सद्गुण का विकास होता है. नर सेवा ही नारायण सेवा है. संसार में इससे बड़ा कोई दूसरा पुण्य का काम नहीं हो सकता.
लोगों का कहना है की श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के द्वारा लगाए गए सेवा शिविर मानवता का एक मिसाल कायम कर रहा है. सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, शरवत, नींबू पानी आदि की व्यवस्था की गई है. बताते चलें कि श्रृंगीऋषि सेवा मिशन सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में समर्पित है. जिसमें सिंहेश्वर ही नहीं अपितु सोशल मीडिया के माध्यम से सेवा भाव से प्रभावित होकर युवा शिविर में पहुंचकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
सेवा शिविर में मिशन के मुख्य प्रबंधक सुदेश शर्मा, व्यवस्थापक अनुज सिंह, सुधीर कुमार मंडल, सागर मलहोत्रा, सत्यम कुमार, सुरज कुमार,अभिषेक साह, मालिक झा, मनीष आनंद, सागर यादव, पिन्टू यादव, पप्पू यादव, चंदन कुमार,बमबम कुमार, रोशन कुमार आदि अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)