मधेपुरा
प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता और अगर दिल में हो सच्ची लगन तो मंजिल खुद ब खुद मिलने लगती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया, मधेपुरा नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 के सियाराम यादव के पुत्र हेमंत कुमार ने.
हेमंत का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर -14 वर्ग में बिहार टीम के लिए चयन किया गया है जो 25 फरवरी से मुंबई में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मधेपुरा और कोशी के लाल का जब अंडर-14 के लिए बिहार टीम में चयन किया गया तो मधेपुरा में उत्सव का माहौल बन गया है.
हेमंत से हुई बातचीत में बताया कि शुरुआती दौर में पिता सियाराम यादव को क्रिकेट पसंद नहीं था लेकिन मेरी इच्छा को देख उन्होंने पूरा सहयोग किया. जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के सचिव अमित कुमार आनंद एवं राजेश अमन की देखरेख में क्रिकेट का ककहरा सीख रहे हेमंत ने बताया कि उनकी इच्छा है कि आगे चलकर मधेपुरा का यह बेटा इंटरनेशनल मैच में टीवी पर दिखे.
हेमंत ने कहा कि मधेपुरा की धरती खिलाड़ियों की कि धरती रही है भले ही संसाधन की कमी के कारण यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम नहीं बना पाए हो लेकिन हर एक खिलाड़ी की इच्छा होती है की वह अंतिम मुकाम हासिल करे.
आठवीं कक्षा के छात्र हेमंत कुमार जिला मुख्यालय स्थित विस्डम पब्लिक स्कूल में अध्यनरत है और वह अपना आदर्श राजेश अमन को मानते है एवं जीसू कुरैशी के देखरेख में बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रिकेट का अभ्यास करते हैं. वैसे क्रिकेट में उनका आदर्श विराट कोहली है.
हेमन्त के बिहार टीम में चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव अमित कुमार आनंद, संयुक्त सचिव विनोद कुमार विमल,कोषाध्यक्ष-संतोष कुमार झा, सरंक्षक कप्रमोद यादव लीग संयोजक संजीव कुमार, चयनकर्ता सुमित आनंद, कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार, खेल गुरु संत कुमार, मधेपुरा सुपर किंग्स सीरीज के सचिव राजेश यादव, मधेपुरा जिला टीम के पूर्व कप्तान गौरीशंकर कुमार, सिंहेश्वर इलेवन स्टार के अध्यक्ष-वरुण कुमार विशाल, जेपीसीसी के अध्यक्ष भानु प्रताप, स्टेडियम क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष इकराम यासीन, तमोट परसा के पैक्स अध्यक्ष गोपी कृष्ण वीडियो जी, लॉयन जिम के निदेशक बमबम यादव, आलोक, अजहर सहित सभी खेल प्रेमियों ने खुसी व्यक्त किया है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)